सलमान खान
- सलमान खान को मिली वेलेन्टाइन डेट
- जैकलीन ने शेयर किया वीडियो
- सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की. ऐसे में वो बीच-बीच में कुछ न कुछ सरप्राइज देते ही रहते हैं. इस बार उन्होंने खुद सरप्राइज देते हुए बताया कि वेलेंटाइन डे के मौके पर वो किसके साथ डेट कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें सलमान खान उनके साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन वो जैकलीन के साथ डेट नहीं कर रहे हैं, बल्कि वीडियो में सलमान खान ने मजाक किया है. दरअसल सलमान वीडियो में डेट (खजूर) को दिखाते हुए कहा कि देखोगे आप मेरी वेलेंटाइन्स डेट?
Valentine's Day 2018 पर सलमान खान का फैन्स को तोहफा, दिखाई जीजा की 'लवरात्रि' की पहली झलक
बता दें कि फिलहाल सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी उनकी को-स्टार हैं. जैकलीन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखकर मालूम पड़ रहा है कि दोनों ही इस फिल्म की शूटिंग सेट पर हैं, जहां उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया.
देखें वीडियो-
सलमान वीडियो में कहते हैं कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं वेलेंटाइन्स डेट कर रहा हूं. जिस पर जैकलीन शॉकिंग रिएक्शन देती हैं, फिर सलमान कहते हैं कि देखोगे आप मेरी वेलेंटाइन्स डेट? और फिर डेट (खजूर) निकाल कर दिखाते हैं. यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
जैकलीन ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि सभी को हैप्पी वेलेंटाइन्स डे. सभी सिंगल महिलाएं अपने हाथ उठाए. सलमान खान के नए डेट का खुलासा हो चुका है. मात्र दो घंटे के भीतर इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
VIDEO: एक्शन से लबरेज है सलमान की 'टाइगर जिंदा है'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Jacqueline Fernandez, Valentine Date, Valentine Day