विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2021

Miss Universe 2021 को जज करने इजरायल पहुंची Urvashi Rautela, सीट पर बैठते ही हाथ जोड़ बोला- 'नमस्ते'

Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज करने की खबर सुनने के बाद उर्वशी के फैंस उन्हें जज सीट पर बैठे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. वहीं हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है.

Miss Universe 2021 को जज करने इजरायल पहुंची Urvashi Rautela, सीट पर बैठते ही हाथ जोड़ बोला- 'नमस्ते'
Miss Universe 2021 को जज करने इजरायल पहुंची Urvashi Rautela
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर अपने स्टाइल, फैशन और कॉन्फिडेंस को लेकर जानी जाती हैं. उन्होंने अपने हुनर से इंडस्ट्री में अपना नाम कर लिया है. उनकी खूबसूरती के चर्चे आए दिनों होती ही रहते हैं, लेकिन इन दिनों वे अपनी खूबसूरती के लिए देश विदेश में जानी और पहचानी जा रही हैं. जी हां, उर्वशी रौतेला इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज करने जा रही हैं. जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि में शामिल है. 


Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज करने की खबर सुनने के बाद उर्वशी के फैंस उन्हें जज सीट पर बैठे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. वहीं हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उर्वशी को इंट्रोड्यूस करवाया जाता है वे उनकी ही शालीनता और सादगी से हाथ जोड़कर सभी को नमस्ते कहती हैं. ये देखते ही उनके कमेंट बॉक्स में फैंस की कमेंट्स की लाइन लग गई है. एक यूजर ने लिखा- मान गए आपको आज, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप पर प्राउड है. 


आपको बता दें कि Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट में 75 खूबसूरत महिलाओं ने भाग लिया था. यह मिस यूनिवर्स का 70वां संस्करण है. जो इजरायल में हो रहा है. वहीं भारत का प्रतिनिधित्व हरनाज संधू करती नजर आएंगी. बता दें कि वे 2019 में मिस इंडिया का कॉन्टेस्ट का हिस्सा भी रह चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Judge Miss Universe 2021, Miss Universe 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com