छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 14 का ग्रैंड फिनाले इस शनिवार को है और शो के प्रशंसक यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि कौन इस सीजन का विजेता बनने वाला है. इस साल, स्प्लिट्सविला 14 में दर्शकों ने हाई-वोल्टेज ड्रामा, घमासान झगड़ा, रातोंरात उतार-चढ़ाव, रिश्तों की बदलती गतिशीलता और बहुत कुछ देखने को मिला. हाल ही में, जस्टिन के साथ बातचीत को लेकर साक्षी श्रीवास के साथ उर्फी जावेद की लड़ाई का एक चौंकाने वाला लीक वीडियो हुआ था, जिससे पता चला कि विला के बाहर भी इनका संघर्ष बना हुआ है.
अब उर्फी जावेद का नया म्यूजिक वीडियो 'विला वाला प्यार' आया है जो कि फुल्ली फालतू यूट्यूब चैनल पर देख सकते है. इस म्यूजिकल वीडियो में उर्फी जावेद स्प्लिट्सविला 14 के प्रतियोगियों की खिंचाई करती हुई दिखाई दे रही है, जिसका नाम 'विला वाला प्यार' है. इस वीडियो एक व्यंग्य संगीत वीडियो के माध्यम से, अटकलों की पुष्टि करते हुए, प्रतियोगियों के अनियंत्रित व्यवहार पर पलटवार किया है. सुपर मनोरंजक संगीत वीडियो शो में एक सुखद, हास्यपूर्ण है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
इस वीडियो में स्प्लिट्सविला 14 के प्रतियोगी अमीर हुसैन, तारा प्रसाद, कशिश रत्नानी, जोशुआ छाबड़ा, जस्टिन डीक्रूज, साक्षी श्रीवास, सौंदस माउफ़क़ीर और आकाशलीना चंद्रा के साथ शरारत करती हुई दिखाई दे रही है. प्रतियोगियों की टोली को 90 के दशक के आकर्षक बॉलीवुड-शैली के गीत पर नाच रहे है, जो ओवर-द-टॉप ड्रामा, दोषारोपण का खेल, और रिश्तों के रोलरकोस्टर का जश्न मनाता है. स्प्लिट्सविला 14 का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं