विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी पर पापा उदित नारायण बोले- मेरे परिवार में फीमेल सिंगर का आना...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी को लेकर खुद उदित नारायण (Udit Narayan) ने रिएक्शन दिया है.

नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी पर पापा उदित नारायण बोले- मेरे परिवार में फीमेल सिंगर का आना...
उदित नारायण (Udit Narayan) ने नेहा (Neha Kakkar) और आदित्य की शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी
  • नेहा और आदित्य की शादी पर उदित नारायण ने दिया रिएक्शन
  • उदित नारायण ने कहा कि मेरे घर में एक फीमेल सिंगर का कदम रखना..
  • उदित नारायण के रिएक्शन ने खींचा सबका ध्यान
नई दिल्‍ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी की अफवाहें इन दिनों हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, इंडियन आइडल में आदित्य नारायण के परिवार और नेहा कक्कड़ के परिवार ने शो के मंच पर ही दोनों का रिश्ता तय किया था और शादी के लिए 14 फरवरी की तारीख भी तय की थी. इसके बाद से ही दोनों कलाकारों की शादी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है. हाल ही में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी को लेकर खुद उदित नारायण (Udit Narayan) ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे अच्छा लगेगा अगर कोई फीमेल सिंगर हमारे घर में कदम रखेंगी.

सारा और कार्तिक की 'लव आज कल' पर आया सैफ अली खान का रिएक्शन, बोले- मेरी फिल्म का ट्रेलर ज्यादा अच्छा था...

उदित नारायण (Udit Narayan) ने नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी की अफवाहों पर नवभारत टाइम्स को इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा, "नेहा काफी प्यारी लड़की है. वह बहुत अच्छा गाती भी हैं. मुझे नेहा बहुत पसंद है. केवल मैं ही नहीं, हर कोई उन्हें बहुत पसंद करता है. उन्होंने खुद के लिए इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है और मैं अकसर उनके गाने सुनता हूं." उदित नारायण ने आगे कहा, "वे दोनों भी साथ में हैं, लेकिन बाकी चीजों के बारे में मुझे बिल्कुल नहीं पता है. यह सब केवल टीवी पर ही चल रहा है, लेकिन अगर वे दोनों शादी करते हैं तो मुझे अपने परिवार में एक फीमेल सिंगर को आता देख काफी अच्छा लगेगा."

सुहाना खान की सेल्फी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, Photo हुई वायरल

बता दें कि इन दिनों जहां नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इंडियन आइडल में एक जज की भूमिका निभा रही हैं तो वहीं आदित्य नारायण (Aditya Narayan) शो में एक होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. हालांकि, अपनी शादी की इन अफवाहों को लेकर दोनों कलाकारों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. बता दें कि नेहा कक्कड़ दिलबर, मनाली टैरेंस, काला चश्मा, आंख मारे, एक तो कम जिंदगानी, याद पिया की आने लगी, धीमे-धीमे, निकले करंट और मखना जैसे गानों से खूब पहचान बनाई है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Udit Narayan, Aditya Narayan, Udit Narayan On Neha Kakkar And Aditya Narayan Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com