विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2018

'पैडमैन' के बाद ट्विंकल खन्ना अब महिलाओं से जुड़ी इस समस्या पर बनाएंगी फिल्म

लेखिका व निर्माता ट्विंकल खन्ना अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पैडमैन' की सफलता से बुलंदियों पर हैं.

'पैडमैन' के बाद ट्विंकल खन्ना अब महिलाओं से जुड़ी इस समस्या पर बनाएंगी फिल्म
  • ट्विंकल खन्ना अब इन समस्याओं पर बनाएंगी फिल्म
  • पैडमैन की सफलता के बाद लिया फैसला
  • गर्भावस्था संबंधी अधिकारों के लिए करेंगी काम
नई दिल्ली: लेखिका व निर्माता ट्विंकल खन्ना अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पैडमैन' की सफलता से बुलंदियों पर हैं. अब वह महिलाओं के गर्भावस्थी संबंधी अधिकारों के लिए काम करना चाहती हैं. ट्विंकल बुधवार को मुंबई में यूनीसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वरा माहवारी स्वच्छता पर आयोजित चर्चा और अपनी फिल्म की सफलता के जश्न के कार्यक्रम में शामिल हुईं.

PadMan ने रिलीज से पहले कर दिखाया वह कारनामा, जो अब तक किसी फिल्म ने नहीं किया...

यह पूछे जाने पर कि क्या 'पैडमैन' के बाद वह किसी और फिल्म पर काम कर रही हैं, ट्विंकल ने कहा, मैं फिल्म के बारे में नहीं कह सकती लेकिन आगे मैं गर्भावस्था संबंधी अधिकारों के लिए काम करना पसंद करूंगी और यह मेरा अगला उद्यम होगा. 'मिसेज फनीबोन्स' की लेखिका ट्विंकल से जब पूछा गया कि क्या वह अपने पिता राजेश खन्ना और या पति अक्षय कुमार के जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करेंगी तो उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे उन कहानियों में दिलचस्पी है, जिनमें कई परतें और कई पहलू होते हैं.

Twinkle Khanna ने शेयर की पहले पीरियड की कहानी, बोलीं- एक दिन स्कूल की कैंटीन में...

उन्होंने कहा, किसी शख्स के लिए एक ऐसी कहानी लिखना अच्छी बात है जो किसी के जीवन के बारे में हो, उसमें कई पहलू होने चाहिए और कहानी में कोई संदेश होना चाहिए और मैं इसी में विश्वास करती हूं. फिल्म 'पैडमैन' नौ फरवरी को रिलीज होने के बाद से 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनांथनम के जीवन की काहनी पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं.

VIDEO: ऑटो एक्सपो से मेरा पुराना नाता रहा है : अक्षय कुमार

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Padman, Pregnancy Rights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com