विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

ट्विंकल खन्ना ने 5 गायों के साथ पोस्ट की फोटो, खुद को बताया छठी...देखें Viral Pic

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. ट्विंकल खन्ना की इस फोटो में पांच गाय लाइन से सड़क पर बैठी नजर आ रही हैं...

ट्विंकल खन्ना ने 5 गायों के साथ पोस्ट की फोटो, खुद को बताया छठी...देखें Viral Pic
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने गाय की फोटो शेयर कर कही यह बात
  • ट्विंकल खन्ना ने शेयर की फोटो
  • सड़क पर गाय के साथ बैठी नजर आईं एक्ट्रेस
  • ट्विंकल खन्ना की फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) फिल्मों से दूर रहने के बाद भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कभी अपनी फोटो तो कभी वीडियो के जरिए ट्विंकल खन्ना लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं. ट्विकंल खन्ना सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स के जरिये करारे तंज भी कसती हैं. लेकिन हाल ही में उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. ट्विंकल खन्ना की इस फोटो में 5 गाय लाइन से सड़क पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके बीच एक्ट्रेस भी बैठी दिखाई दे रही हैं. फोटो को साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट भी किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. 

'बिग बॉस 13' में होने वाली है इस भोजपुरी सुपरस्टार की एंट्री, जानें कौन हैं यह?

इस फोटो को साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने लिखा, 'छह गाय एक साथ बैठी हैं, कुछ दूसरी से ज्यादा पवित्र हैं.' फोटो में ट्विंकल खन्ना व्हाइट शर्ट ब्लैक ट्राउजर पहने दिखाई दे रही हैं. इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने एक और फोटो साझा की थी, जिसमें वह बोटिंग करती दिखाई दे रही थीं. इसके अलावा भी ट्विंकल खन्ना अपने ट्वीट के जरिए फैंस में मौजूदगी दर्ज करवाती हैं. फोटो और वीडियो साझा करने के अलावा एक्ट्रेस समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. 

Bhojpuri Cinema: काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ की ऐसी शरारात, बेरुखी से बोले- क्या...

बता दें कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक ऑथर, स्तंभ लेखक और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. बॉलीवुड की दुनिया में एक्ट्रेस ने फिल्म बरसारत के साथ अपना कदम रखा था, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता. इसके बाद वह करीब 16 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फिल्मी करियर से अलग उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में भी अपना हाथ आजमाया. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Twinkle Khanna Actress, Twinkle Khanna Photo, Twinkle Khanna Tweet On Cows, Twinkle Khanna Tweet On Cows Sitting On Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com