विज्ञापन

टीवी की मशहूर वैम्प की 16 में हुई शादी, 17 में बनी मां, 18 में तलाक, सिंगल मदर बन की जुड़वां बेटों की परवरिश, अपने दम पर जीता बिग बॉस

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसने बड़ी छोटी उम्र में ही जिंदगी के बड़े बड़े सबक सीखे और 17 साल की उम्र में अपने बच्चों को अकेले पाल रही हैं. ये टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं.

टीवी की मशहूर वैम्प की 16 में हुई शादी, 17 में बनी मां, 18 में तलाक, सिंगल मदर बन की जुड़वां बेटों की परवरिश, अपने दम पर जीता बिग बॉस
उर्वशी ढोलकिया छोटे पर्दे का पॉपुलर चेहरा हैं
Social Media
नई दिल्ली:

छोटे पर्दे की सबसे बड़ी विलेन या टीवी की पॉपुलर वैम्प के बारे में बात हो तो सबसे पहले उर्वशी ढोलकिया का नाम दिमाग में आता है. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से किरदार में ऐसी जान डाली कि दोबारा कोई वो लेवल छू ही नहीं पाया. इससे पहले और इसके बाद कई किरदार आए लेकिन दूसरी कोमोलिका नहीं आई. पर्दे पर इस एक्ट्रेस ने लीड एक्टर्स की नाक में दम किया लेकिन असल जिंदगी में इनके हिस्से भी कई चैलेंज रहे.  

8 साल की उम्र में किया पहला ऐड 

उर्वशी को बचपन से ही कैमरे के सामने आने का शौक था. महज आठ साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला कमर्शियल किया. धीरे-धीरे छोटी स्क्रीन पर जगह बनाई, लेकिन असली तूफान तब आया जब उन्हें ‘कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका बसु का रोल मिला. काले घने बाल, तेज नजर और एक मुस्कान जो जहर घोल देती थी. उर्वशी ने इतना खतरनाक किरदार निभाया कि पूरा देश उन्हें ‘वैम्प' कहकर पुकारने लगा. लेकिन असल जिंदगी में उर्वशी एक सच्ची फाइटर रही हैं. दो बच्चों की सिंगल मदर होना कोई आसान बात नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

16 की उम्र में शादी

उर्वशी ढोलकिया को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी की थी. उनके एक्स पति के बारे में कोई खास जानकारी इंटरनेट पर अवेलेबल नहीं है. उर्वशी ने महज 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी और 17 की होते-होते उनकी गोद में दो जुड़वा बेटे थे.  उर्वशी ने अपने बच्चों की परवरिश अपने-आप की और उनके लिए मां और बाप दोनों के तौर पर हमेशा खड़ी रहीं. उर्वशी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में बताया था कि 18 साल की उम्र में ही उनका तलाक हो गया था. उर्वशी ने बताया कि उनके पति जिम्मेदारी नहीं चाहते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि 16 साल में उन्होंने शादी की थी क्योंकि वे अपने पार्टनर के साथ प्यार में थीं. 17 की उम्र में जुड़वा बेटे हुए और 18 साल की उम्र में तलाक हो गया. इसके बाद 19 की उम्र में वो काम पर लौट आईं. वही उर्वशी जो शादी के बाद सिंड्रेला वाली जिंदगी के सपने देखती थी उनके लिए जिंदगी अचानक एक बहुत बड़ा संघर्ष बन गई.

2013 में बनी बिग बॉस की क्वीन

2013 में उन्होंने ‘बिग बॉस' सीजन 6 जीता. घर के अंदर हर चुनौती का सामना करते हुए उन्होंने साबित कर दिया कि वो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, असल जिंदगी में भी बेहद ही स्ट्रॉन्ग हैं. उन्होंने अपनी लाइफ में काम, बच्चों की परवरिश और पब्लिक प्रेशर सब कुछ संभाला. आज भी जब टीवी पर कोई नई वैम्प आती है तो लोग एक बार कोमोलिका को जरूर याद करते हैं. उर्वशी ने न सिर्फ नेगेटिव रोल्स को ग्लैमर दिया बल्कि पर्सनल लाइफ में यह भी दिखाया कि एक महिला कितनी बहादुर हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: गोविंदा के साथ लिमिट क्रॉस कर गया पैपराजी! सिक्योरिटी वाले ने मारा धक्का तो बढ़ा हंगामा, देखें वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Dholakia, Urvashi Dholakia Instagram, Urvashi Dholakia Got Married At 16, Urvashi Dholakia Twin Babies, Urvashi Dholakia Son, Urvashi Dholakia Age, Urvashi Dholakia Instagram, Urvashi Dholakia Net Worth, Urvashi Dholakia Ex Husband, Urvashi Dholakia Anuj Sachdeva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com