टेलीविजन एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को सबसे लंबे समय तक चलने वाले पॉपुलर टीवी शो में से एक 'कसौटी जिंदगी की' में उनके कोमौलिका वाले रोल के लिए याद किया जाता है. उर्वशी अपनी एक्टिंग और दमदार परफॉर्मेंस के अलावा अपने बेबार अंदाज से भी फैन्स को इंप्रेस करती हैं. स्टाइल के मामले में तो कोई उनका हाथ नहीं पकड़ सकता और ये बात नई नहीं है. वो टीवी शो में भी अपने अंदाज से फैशन ट्रेंड सेट करती थीं और आज भी जो पहनती हैं उस पर सबकी नजर रहती है...हमेशा लेटेस्ट ट्रेंड फॉलो करने वाली उर्वशी ने हाल में एक 13 साल पुरानी ड्रेस पहनी. उर्वशी ने अपने बर्थडे (9 जुलाई) के मौके पर एक 13 साल पुरानी ड्रेस पहनी थी...लेकिन इस ड्रेस को देखकर कहीं से नहीं लगता कि ये इतनी पुरानी होगी...एक तो इसकी परफेक्ट फिटिंग और दूसरा इसका स्टाइल जो कि अब भी फैशन में है.
एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में इस साल के उनके जन्मदिन (9 जुलाई) पर क्लिक की गई थी. उर्वशी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जैसे ही हम बाईं ओर स्वाइप करते हैं हमें उनकी 2010 वाली बर्थडे पार्टी की झलक दिखती है. इन थ्रोबैक तस्वीरों में टीवी एक्ट्रेस ने वही ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उर्वशी ढोलकिया ने अपने डिटेल पोस्ट में बताया कि जब बात लुक, स्टाइल और फैशन की आती है तो पॉपुलर सेलेब्स किस तरह लगातार प्रेशर में रहते हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्टार्स को आउटफिट रिपीट करने पर ताने भी पड़ते हैं. “पहली तस्वीर मेरे लेटेस्ट बर्थडे 9/7/2023 की है... और बाकी दो साल 2010 की हैं!!! जब बात हमारे लुक, स्टाइल और फैशन की आती है तो हम लगातार दबाव में रहते हैं...ज्यादातर टाइम हमें अपने आउटफिट को रिपीट करने पर ताना मिलता है !! मैं एक बात पूछना चाहती हूं: कौन सा कानून कहता है कि हमें कपड़े रिपीट करने की इजाजत नहीं है???????
उर्वशी ढोलकिया ने कहा, "असल में यह पोस्ट बताती है कि मुझे न केवल खुद को बल्कि 13 साल पुरानी इस ड्रेस को मेंटेन करने पर गर्व है. फैशन सिर्फ दिखावे के बारे में नहीं है. यह कपड़ों के लिए प्यार के बारे में है और मैं पिछले 13 सालों से ये ड्रेस मेरी पसंदीदा है और अपने बाकी कपड़ों के साथ भी ऐसा ही प्यार जारी रखूंगी. फैशन कभी नहीं मरता!''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं