विज्ञापन

61 पहले आया ये कल्ट सॉन्ग, नूतन की अदाकारी ने डाली जान, लता मंगेशकर की आवाज ने बना दिया अमर

लता जी के गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. उनका एक 61 साल पुराना गाना आज भी प्रम और त्याग का संदेश देता है. इस गाने को नूतन और सुनील दत्त पर फिल्माया गया था. फिल्म का नाम था खानदान.

61 पहले आया ये कल्ट सॉन्ग, नूतन की अदाकारी ने डाली जान, लता मंगेशकर की आवाज ने बना दिया अमर
61 पहले आए इस कल्ट सॉन्ग को नूतन ने बना दिया अमर
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर को हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला कहते हैं. उनके गाए अनगिनत गाने अमर हो गए हैं. उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि आज भी उनके गाने उतने ही पसंद किए जाते हैं, जितने उस दौर में थे. लता जी के गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. उनका एक 61 साल पुराना गाना आज भी प्रम और त्याग का संदेश देता है. इस गाने को नूतन और सुनील दत्त पर फिल्माया गया था. फिल्म का नाम था खानदान.

कौन सा है वो गाना?

हम बात कर रहे हैं,1965 में आई फिल्म खानदान के गाने ‘तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम ही मेरी पूजा, तुम ही देवता हो, तुम्हीं देवता हो (Tumhi Mere Mandir) की. यह गाना नूतन और सुनील दत्त पर फिल्माया गया है. इस सॉन्ग के लिरिक्स इसकी फिल्मोग्राफी पर एकदम फिट बैठते हैं. गाने में नूतन अपने पति के लिए इस गाने को गाती हैं, जो पैरालाइज्ड है. नूतन का किरदार पूरी तरह अपने पति को समर्पित है और हर मुश्किल समय में उसके साथ खड़ी रहती है और उसे ही अपना सब कुछ मानती है.

यह भी पढ़ें-  एक्ट्रेस के पोस्टर पर लोगों ने थूका पान, आहत अभिनेत्री का यूं आया रिएक्शन, बोलीं- शर्म की बात है 

क्लासिक कल्ट बना ये गाना

इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. राजेंद्र किशन ने इसके लिरिक्स लिखे थे और म्यूजिक दिया था रवि ने, जो उस दौर ने जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर थे. 61 साल बाद ये गाना कल्ट क्लासिक गानों में गिना जाता है. ये गाना लता मंगेशकर के सबसे बड़े हिट गानों में से एक है.

यह भी पढ़ें- पति की वजह से लॉकअप में पहुंची है आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे ने कसा तंज

फिल्म की कहानी में गाने का योगदान

फिल्म में दो भाइयों की कहानी है, उन्हें विरासत में पुश्तैनी जमीन मिलती है. लेकिन छोटा भाई गोविंद (सुनील दत्त) को लकवा मार देता है. इसके बाद परिवार काफी उतार-चढ़ाव से गुजरता है और बिखर जाता है. लेकिन गोविंद की पत्नी राधा (नूतन) कभी उसका साथ नहीं छोड़ती और जी-जान से उसकी सेवा करती है. राधा मुश्किल भरे हालातों और अपनों के दिए गम के बीच भी गोविंद का साथ देती है. इस गाने में राधा के मन के भावों को शब्दों में पिरोया गया है. ये गाना फिल्म में जान डाल देता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tumhi Mere Mandir, Lata Mageshkar, Nutan Songs, Lata Mangeshkar Hit Songs, Lata Mangeshkar Hits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com