विज्ञापन

एक्ट्रेस के पोस्टर पर लोगों ने थूका पान, आहत अभिनेत्री का यूं आया रिएक्शन, बोलीं- शर्म की बात है

दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया कि कई लोग उन्हें एक वायरल रील भेज रहे थे जिसमें दीवार पर लगे सेंसोडाइन के पोस्टर पर उनका चेहरा पान की पीक से सना हुआ दिख रहा था.

एक्ट्रेस के पोस्टर पर लोगों ने थूका पान, आहत अभिनेत्री का यूं आया रिएक्शन, बोलीं-  शर्म की बात है
एक्ट्रेस के पोस्टर पर लोगों ने थूका पान
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस दिव्या उन्नी वाले सेंसोडाइन के विज्ञापन पर पान थूकते हुए दिखाया गया है, जिससे लोगों में गुस्सा है. कई लोगों ने इस घटना को लेकर दिव्या की प्रतिक्रिया मांगा है, लेकिन दिव्या ने इस निजी अपमान से आगे बढ़कर सोचा. उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ उन पर हमला नहीं थी, बल्कि समाज में महिलाओं के साथ होने वाले बड़े पैमाने पर अनादर और हिंसा को दिखाती है.

दिव्या उन्नी की प्रतिक्रिया 
दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया कि कई लोग उन्हें एक वायरल रील भेज रहे थे जिसमें दीवार पर लगे सेंसोडाइन के पोस्टर पर उनका चेहरा पान की पीक से सना हुआ दिख रहा था. उन्होंने बताया कि दीवार पर कई पुरुष राजनेताओं के पोस्टर भी लगे थे, लेकिन विज्ञापन में सिर्फ महिला के चेहरे को ही निशाना बनाया गया था. दिव्या ने कहा कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया और उनसे इस पर प्रतिक्रिया देने को कहा. 

यह भी पढ़ें- पति की वजह से लॉकअप में पहुंची है आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे ने कसा तंज 

दिव्या ने कहा, "उस पोस्टर पर मैं, दिव्या उन्नी नहीं हूं. वह बस एक महिला का चेहरा है, जो किसी भी महिला का हो सकता है. मैं इसे निजी तौर पर नहीं ले सकती कि दिव्या उन्नी के चेहरे पर थूका गया. मैं ऐसा नहीं करने वाली क्योंकि यह बिना सोचे-समझे दी गई प्रतिक्रिया होगी. हां, क्या मुझे इससे थोड़ा बुरा या परेशान महसूस हुआ? बिल्कुल, मुझे इससे परेशानी हुई, लेकिन अगर आप इसकी तुलना इस देश की महिलाओं – छोटी बच्चियों से लेकर 60-70 साल की महिलाओं – के साथ होने वाली घटनाओं से करें, तो यह उसके सामने कुछ भी नहीं है. उन्हें जिस हिंसा और बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ता है, उसके मुकाबले यह कुछ भी नहीं है. यह बस कुछ पुरुषों का थूकना है."

उन्होंने कहा, "ये बिलकुल शर्म की बात है, लेकिन ये नई खबर क्या है? अधिकांश भारतीय पुरुष महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं. वे महिलाओं के दृष्टिकोण के बारे में नहीं सोच सकते. वे महिलाओं को इंसान के रूप में भी नहीं सोचते हैं. जो महिलाओं के साथ हो रहा है इस देश में, जिस तरह से उनकी जिल्लत की जा रही है, उन्हें मारा जा रहा है है, दबाया जा रहा है, उसके खिलाफ मैं लड़ने की कोशिश करूंगी. उसके ऊपर फिल्में बनाने की कोशिश करूंगी,  ताकी उनकी मानसिकता परिवर्तन हो.  

यह भी पढ़ें-  तलाक की लड़ाई के बीच महिलाओं से सेलिना जेटली की अपील, 'प्यार के साथ प्रॉपर्टी एग्रीमेंट भी कर लो'

 दिव्या उन्नी के बारे में
दिव्या एक एक्टर, राइटर और डायरेक्टर हैं. उन्होंने 'ट्रैफिक' फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वह सैकड़ों विज्ञापनों का चेहरा बनीं. दिव्या ने 2017 में लिखना और डायरेक्ट करना शुरू किया और उनकी पहली शॉर्ट फ़िल्म 'हर फ़र्स्ट टाइम' (Her First Time) को YouTube पर 4 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया. उनकी बाद की फ़िल्में - 'डांसिंग क्वीन', 'ओह रोजर' और 'किताब' - दुनिया भर में दिखाई गई हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com