Tamil Nadu Assembly election results 2026: तमिलनाडु की सियासत इस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है, जहां ये सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं रह गई बल्कि दिलचस्प इत्तेफाकों की कहानी भी बनती जा रही है. एक तरफ चुनावी नतीजों की हलचल तेज है, तो दूसरी तरफ साउथ सिनेमा से जुड़ी एक खबर ने माहौल में अलग ही रंग घोल दिया है. इसी बीच एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का तिरुपति मंदिर जाना लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गया है, और इसकी टाइमिंग ने इस खबर को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि ये दौरा उसी वक्त हुआ जब विजय अपने राजनीतिक डेब्यू के साथ सुर्खियों में हैं और फैंस इन दोनों बातों को जोड़कर अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं.
मंदिर पहुंचीं त्रिशा और शुरू हुई चर्चाओं की बारिश
त्रिशा कृष्णन अपने 43वें जन्मदिन से ठीक पहले तिरुपति मंदिर पहुंचीं और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. उन्होंने इस दौरे की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं, जहां वो बेहद सिंपल और शांत अंदाज में नजर आईं. ये एक पर्सनल और आस्था से जुड़ा दौरा था, लेकिन जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, लोगों ने इसके पीछे अपने-अपने मतलब निकालने शुरू कर दिए. किसी ने इसे खास संयोग कहा, तो किसी को इसमें कुछ और ही कहानी नजर आने लगी.
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Trisha Krishnan had the darshan of Lord Sri Venkateswara Swamy at Tirumala Tirupathi Devasthanam earlier this morning. pic.twitter.com/mhiaHMOu5l
— ANI (@ANI) May 4, 2026
ये भी पढे़ं- विजय की कितनी है नेटवर्थ, 10 की उम्र में डेब्यू, 69 फिल्मों से बने सुपरस्टार, 27 साल की शादी टूटने की हुई चर्चा
चुनावी नतीजों के बीच बढ़ा सस्पेंस और कनेक्शन
ये दौरा ऐसे समय पर हुआ जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती शुरू हो चुकी थी. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे विजय से जोड़ दिया. कुछ लोगों का मानना है कि ये उनके लिए शुभकामनाओं का संकेत हो सकता है, क्योंकि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है और सबकी नजर उसी पर टिकी हुई है.
सोशल मीडिया पर फैंस ने जोड़ दी अपनी कहानी
X पर इस खबर को लेकर खूब रिएक्शन देखने को मिले. कुछ यूजर्स इसे महज को- इंसीडेंस बता रहे हैं, तो कुछ इसे खास इशारा मान रहे हैं. फैंस ने इसे विजय के लिए गुड लक साइन बताया. फैंस ने त्रिशा और विजय की दोस्ती को याद करते हुए कई पोस्ट शेयर किए, जिससे चर्चा और तेज हो गई और ये मुद्दा ट्रेंड करने लगा. साथ ही फैंस बोले टाइमिंग सब कुछ कह रही है.
पहले भी साथ दिख चुके हैं दोनों
हाल ही में विजय और त्रिशा चेन्नई में एक शादी समारोह में साथ नजर आए थे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. ये वही समय था जब विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. ऐसे में अब उनका नाम एक साथ फिर चर्चा में आना फैंस के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं