विज्ञापन

भारत में A रेटिंग, UK में 18+ सर्टिफिकेट, यश की 'Toxic' में कितना है वायलेंस? लोग पूछ रहे हैं ये सवाल

यश की फिल्म टॉक्सिक पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. जहां फिल्म को CBFC से A सर्टिफिकेट मिला है, वहां ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) के अनुसार, यश की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' को 18+ (एडल्ट) रेटिंग दी गई है. ये रेटिंग फिल्म में दिखाए गए वायलेंस के लिए दी गई है.

भारत में A रेटिंग, UK में 18+ सर्टिफिकेट, यश की 'Toxic' में कितना है वायलेंस? लोग पूछ रहे हैं ये सवाल
यश की फिल्म टॉक्सिक को क्यों मिला A सर्टिफिकेट, फिल्म में ऐसा क्या है
नई दिल्ली:

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' कई सारी कंट्रोवर्सीऔर सोशल मीडिया पर क्रिटिसाइज विवादों और सोशल मीडिया पर हुई आलोचनाओं के बाद अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में टॉक्सिक रिलीज हो गई. डायरेक्टर गीतु मोहनदास की के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज के पहले भी और रिलीज के बाद भी खबरों मे बनी हुआ है. फिल्म की रिलीज केबाद भी ये लगातार चर्चा का बिशय बनती जा रही है.

फिल्म को भारत में  सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा 'ए' (A - Adults Only/वयस्क) सर्टिफिकेट रेटिंग दी गई है. वहीं अब फिल्म को यूके (ब्रिटेन) में एडल्ट (18+) रेटिंग दी गई है. जिसकी वजह फिल्म में दिखाया गया खून-खराबा, सेक्सुअल कंटेंट और कई ऐसे सीन हैं जिसकी वजह से इसको A रेटिंग दी गई है. करीब 3 घंटे 14 मिनट लंबी यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है और इसकी एडल्ट रेटिंग ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. 

यूके में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को एडल्ट रेटिंग मिली

ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) के अनुसार, यश की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' को 18+ (एडल्ट) रेटिंग दी गई है. ये रेटिंग फिल्म में दिखाए गए वायलेंस और सेक्सुअल कंटेंट की वजह से दी गई है. इसी वजह से BBFC ने इस फिल्म को A रेटिंग दी है, जो सिर्फ अडल्ट लोगों के लिए ही सही मानी गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने फिल्म टॉक्सिक का कंटेंट देखने के बाद अलग-अलग श्रेणियों में रेटिंग दी है.

फिल्म में वॉयलेंस, चोट और सेक्सुअल कंटेट को लेकर के 5 में से 5 नंबर दिए हैं, जो सबसे हाई लेवल की श्रेणी में आते हैं. इसके अलावा फिल्म में खतरा और डरावने सीन, गाली-गलौज वाली भाषा, ड्रग्स, सेक्सुअल वॉयलेंस और सेक्सुअल थ्रेट और सुसाइड और सेल्फ हार्म से जुड़ा कंटेट भी है जिस वजह से इसको 5 में से 4 अंक मिले हैं. इन्हीं सब वजह से फिल्म को  18+ एडल्ट रेटिंग दी गई है.

क्यों मिली है A रेटिंग

यूके के डिस्क्रिप्शन में बताया गया कि फिल्म को गोवा के एक ताकतवर ड्रग कार्टेल लीडर की कहानी पर बेस्ड एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो खुद ही अपने विनाश के बीज बोता है. इसलिए 18+ फिल्म बच्चों के लिए सही नहीं है, क्योंकि इसमें दिखाए गए कंटेट उनकी मेंटल कंडीशन और इमोशनल डेवलपमेंट पर निगेटिव असर डालता है. 18+ फिल्म बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं होती, क्योंकि इसमें ऐसा कंटेंट होता है जो उनके मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

क्या 'टॉक्सिक', 'धुरंधर' से ज्यादा ग्राफिक है?

यूके सर्टिफिकेशन ने आदित्य धर की मेगा-हिट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से भी इस फिल्म की तुलना शुरू कर दी है. 'टॉक्सिक' से पहले रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी को इसमें दिखाए गए खून-खराबे, धमकी, हॉरर और इसकी भाषा के लिए पांच में से चार रेटिंग मिली थी. हालांकि, सेक्स और चोट के डीटेल के मामले में इसे पांच में से तीन रेटिंग मिली थी, जो 'टॉक्सिक' की रेटिंग से कम है. सिर्फ BBFC की रेटिंग के आधार पर देखें तो 'टॉक्सिक' में 'धुरंधर: द रिवेंज' के मुकाबले ज्यादा ग्राफिक हिंसा और सेक्सुअल कंटेंट नजर आ सकता है.

यश ने बताया टॉक्सिक बच्चों के लिए नहीं है

हाल ही में यश रजत शर्मा के शो आप की अदालत में आए थे. जहां पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के लिए खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म किसके लिए बनाई गई है. यश ने पेरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि, "बच्चों को यह फिल्म नहीं देखनी चाहिए, उन्हें घर पर रहना चाहिए. ये बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है और यह बात बिल्कुल साफ है."

उन्होंने आगे कहा, "बड़े लोग सही और गलत को समझते हैं. वो खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें क्या देखना है, फिल्म से क्या सीखना है और जिंदगी में क्या नहीं करना है. लेकिन फिल्म बहुत सच्ची है और इसकी कहानी काफी गहरी है."

ये भी पढ़ें: Toxic Movie Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई टॉक्सिक, जानें कैसी है यश, कियारा, नयनतारा, तारा और रुक्मणि की मूवी

फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में 

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को CBFC से A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की कहानी गोवा में सेट है और यह 1940 के दशक की शुरुआत से लेकर 1970 के दशक के बीच के दौर को दिखाती है. फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत कई कलाकार नजर आएंगे.

यश की ये एक्शन ड्रामा फिल्म अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई है. ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने के लिए इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में भी डब किया गया है. बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला गया है. अब यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज कर दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic Review, Bollywood, Entertainment, Hindi News, Yash Movie 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com