जाट बॉलीवुड की अगली बड़ी रिलीज बनने जा रही है जो एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का वादा करती है. पॉपुलर टॉलीवुड डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी सनी देओल-स्टारर एक्शन ड्रामा ने अपने प्रमोशनल कंटेट की बदौलत अच्छा बज क्रिएट कर लिया है. एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक नया और शानदार ट्रैक, "टच किया" रिलीज किया है. हमेशा ग्लैमरस रहने वाली उर्वशी रौतेला पर फिल्माए गए इस गाने में उनके शानदार डांस मूव्स को एक एनर्जेटिक बीट के साथ दिखाया गया है.
कुमार की लिखी और साधुबंती बागची और शाहिद माल्या का गाया गया यह ट्रैक फिल्म के साउंडट्रैक में एक जबरदस्त एडिशन है. जैसी कि उम्मीद थी थमन ने एक ऐसा डांस नंबर दिया है जो निश्चित रूप से धूम मचा देगा. रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कलाकारों से सजी फिल्म जाट को नवीन यरनेनी, रविशंकर यलमनचिली और टीजी विश्व प्रसाद जैसे मेकर्स ने सपोर्ट दिया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जाट को लेकर क्या कह रहे हैं सनी देओल
सनी देओल ने कोमल नहाटा के साथ इंटरव्यू में बोला कि मैथ्री मूवी मेकर्स से जब उनकी पहली मुलाकात हुई थी तो दोनों में से किसी को पता नहीं था कि वे साथ में फिल्म करने वाले हैं. हालांकि मैथ्री मूवी मेकर्स चाहते थे कि वे साथ काम करने. ऐसे समय में गदर-2 चल निकली और फिर जाट पर भी बात शुरू हो गई. सनी ने बताया कि फिल्म की कहानी वो खुद सुनते हैं और खुल ही फैसला लेते हैं कि वे फिल्म करेंगे या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं