South Horror Movies Dubbed in Hindi on OTT: साउथ इंडियन फिल्मों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. बाहुबली से लेकर पुष्पा और RRR जैसी जबरदस्त फिल्मों का जलवा दुनियाभर में देखने को मिला है. साउथ की हर फिल्म का इंतजार बेसब्री से किया जाता है. सिर्फ साउथ इंडस्ट्री की ऑडियंस ही नहीं बल्कि अब तो बॉलीवुड के दर्शकों को भी साउथ की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. एक्शन फिल्मों की तरह अब साउथ की हॉरर मूवीज को भी खूब पसंद किया जा रहा है. इन फिल्मों को देखकर डर के मारे पसीने छूट जाएंगे. अगर आप भी डरावनी फिल्में देखने का शौक हैं तो साउथ की टॉप 5 हॉरर मूवीज आपको जरूर देखनी चाहिए, यकीन मानिए आपकी रूह तक कांप जाएगी.
'अरुंधति एक अनोखी कहानी'
ये फिल्म एक राज़ पर आधारित है. जिसको लेकर कहा जाता है कि अगर ये भेद खुल गया तो कयामत आ सकती है. एक दिन बक्से में बंद ये पुराना राज अचानक से खुल जाता है और शैतानी ताकत आजाद हो जाती है. 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी की एक्टिंग ने इस फिल्म को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है. फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चंद्रमुखी
साउथ की सबसे हॉरर मूवीज की बात करें तो थलाइवा रजनीकांत की 'चंद्रमुखी' का नाम भी आता है. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म से जुड़ी है. अक्षय कुमार और विद्या बालन की 'भूल भुलैया' भी इसी फिल्म की हिंदी रिमेक है. रजनीकांत की ये हॉरर मूवी यूट्यूब पर देखी जा सकती है.
गेम ओवर
साइकोलॉजिकल थ्रिलर के साथ ये फिल्म पैरानॉर्मल और हॉरर एक्टिविटी पर आधारित है. तापसी पन्नू के लीड रोल ने इस फिल्म को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है. तमिल में बनी इस डरावनी फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
काशमोरा
इस फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो लोगों से किसी तरह पैसे ऐंठ लेता है. एक बार वो एक भुतहे महल में फंस जाता है. हॉरर होने के साथ फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगा है. फिल्म को देखते हुए हंसी ठहाके तो लगाएंगे लेकिन डर भी खूब लगेगा. फिल्म हॉटस्टार पर उपलब्ध है.
भागमती
सबसे ज्यादा डरावनी फिल्म में अनुष्का शेट्टी की 'भागमती' का भी नाम आता है. इस फिल्म ने दर्शकों के चेहरे पर पसीना तक ला दिया है. डर की कहानी की शुरुआत एक करप्ट पॉलिटिशियन से शुरू होती है. उसके चेहरे से नकाब उतारने के लिए कुछ भूतिया साजिश रची जाती है. फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और खूब डराती है. फिल्म के कई ऐसे सीन हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. बॉलीवुड में इस फिल्म का रीमेक 'दुर्गामती' बनी है, जिसमें भूमि पेडनेकर हैं. अनुष्का शेट्टी की 'भागमती' यूट्यूब पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं