घुंघरूओं की छनछन. पुराने दरवाजे का कर्कश आवाज के साथ खुलना. कुत्ते का रोना. आधी रात को खौफनाक आवाजें. ये ऐसी चीजें हैं जो अकसर हॉरर प्रेमियों को अलग ही दुनिया में ले जाती हैं. ये बातें बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों में खूब नजर भी आती हैं. फिर हॉरर मूवीज का एक बड़ा दर्शक वर्ग है. हालांकि बॉलीवुड का हॉरर मूवीज लाने के मामले में कोई सॉलिड रिकॉर्ड नहीं रहा है. लेकिन बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है. यहां हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने डराया खूब और दिल भी जीता. साथ ही आप यह भी जानिए कि इन्हें किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
टॉप 5 बॉलीवुड हॉरर मूवीज
1. भूत (2003)
भूत में उर्मिला मातोंडकर, अजय देवगन और रेखा नजर आए. इसे राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. भूल भुलैया (2007)
एक महल और एक लड़की का पुराना कनेक्शन. महल से जुड़े खौफनाक रहस्य लेकिन अंत ऐसा हर तर्क की कसौटी पर खरा उतरे. भूल भुलैया को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया और इसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन नजर आए थे. फिल्म को ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
3. 1920 (2008)
शादी के बाद एक जोड़ा सपनों के घर में आता है और जिंदगी में तूफान आ जाता है. 1920 को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया जबकि इसें रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा लीड रोल में नजर आए. ये फिल्म ओटीटी पर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
4. भूतनाथ (2008)
भूतनाथ में एक आलीशान घर है, लेकिन उसमें एक भूत है. फिल्म बच्चे और भूत की दोस्ती के आसपास घूमती है. अमिताभ बच्चन भूत के रोल में हैं. भूतनाथ का डायरेक्शन विवेक शर्मा ने किया है. फिल्म को ओटीटी पर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
5. रागिनी एमएमएस (2011)
इस फिल्म को पवन कृपलानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राजकुमार राव और कैनात मोतीवाला डील रोल में नजर आए. रागिनी एमएमएस को ओटीटी पर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
बड़े मियां छोटे मियां ट्रेलर रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं