विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2021

तैमूर अली खान पापा सैफ संग खेत में काम करते आए नजर, देखें Photos

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

तैमूर अली खान पापा सैफ संग खेत में काम करते आए नजर, देखें Photos
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan)
  • तैमूर अली खान खेतों में काम करते आए नजर
  • तैमूर की क्यूट फोटोज आए दिनों होती हैं वायरल
  • नन्हे तैमूर की बड़ी है फैन फॉलोइंग
नई दिल्ली:

करीना और सैफ के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. तैमूर का क्यूट अंदाज लोग को काफी पसंद आता है. तैमूर जितने छोटे हैं उनकी फैन फॉलोइंग उतनी ही बड़ी है. लोग एक झलक देखने के लिए उनका का बेसब्री से इंतजार करते हैं. नन्हें तैमूर की क्यूट शरारते और उनके क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होते रहते हैं वहीं वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) के मौके पर तैमूर खेतों में खेती करते नजर आए. छोटे नबाव की इस तस्वीर को देख फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पाए.

तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर अपने पिता सैफ अली खान के साथ मिलकर खेती कर रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर पेड़ की डाली पर बैठे हैं. खास बात तो ये है कि उन्होंने सिर पर एक चोटी बना रखी है जो काफी क्यूट दिख रही है. इस तस्वीर को करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया. 

तैमूर की ऐसी क्यूट तस्वीरें उनकी मां यानी कि करीना कपूर खान शेयर करती रहती हैं. इससे पहले तैमूर की गाय को चारा खिलाते हुए तस्वीर वायरल हुई थी. वहीं कभी वे मिट्टी के बर्तन बनाते नजर आते हैं. 

बता दें की हाल ही में करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. जिसकी तस्वीर अभी तक उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा नहीं की है. वहीं सैफीना के फैंस नन्हे मेहनान के साथ फैमिली फोटो देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Cute Taimur Photos, World Earth Day, Taimur Ali Khan With Kareena Kapoor Video Viral, Taimur Ali Khan And Saif Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com