विज्ञापन
This Article is From May 23, 2021

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किये 7 साल, बोले- आप लोगों के बिना कुछ भी नहीं मैं

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं.

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किये 7 साल, बोले- आप लोगों के बिना कुछ भी नहीं मैं
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) फोटो
  • टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री में पूरे हुए 7 साल
  • एक्टर ने फैन्स का जताया आभार
  • 'हीरोपंती' थी टाइगर की पहली फिल्म
नई दिल्ली:

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं. इस दौरान वे कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखे गए हैं. टाइगर अपने अभिनय, एक्शन स्टंट और जबरदस्त डांस मूव्स के लिए मशहूर हैं और यही वजह है कि अभिनेता की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. बच्चों के बीच भी टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बहुत फेमस हैं. टाइगर सबसे पहले साल 2014 की फिल्म ‘हीरोपंती' में कृति सेनन के साथ नजर आये थे. ऐसे में वे अपने फिल्मी सफर को याद कर नॉस्टैल्जिक महसूस कर रहे हैं.

टाइगर (Tiger Shroff) ने इंडस्ट्री में अपने 7 साल पूरे होने पर कहा है, “बीते वक्त को देखते हुए, मुझे केवल और केवल कृतज्ञता के अलावा कुछ भी महसूस नहीं होता है, जहां मुझे क्रेजी एक्सपीरियंस और दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है. हीरोपंती हमेशा मेरे लिए एक विशेष फिल्म रहेगी और मैं साजिद सर, सब्बीर सर को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और कृति को भी सबसे अच्छे सह-कलाकारों में से एक होने के लिए धन्यवाद”.

वहीं, अपने फैन्स का आभार व्यक्त करते हुए टाइगर ने कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, जो कुछ भी मैंने हासिल किया है, वह सब टाइगरियन आर्मी के कारण है. आप सभी को धन्यवाद और बड़ा वर्चुअल हग. आप लोगों के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं”. बता दें, बॉलीवुड में 'द फ्रैंचाइज किंग' का खिताब हासिल कर चुके टाइगर श्रॉफ के पास इस समय भी कई फ्रेंचाइजी हैं. टाइगर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास 'बागी 4', 'हीरोपंती 2' और 'गणपथ' जैसी फिल्में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Movies, Tiger Shroff Career, Tiger Shroff Heropanti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com