विज्ञापन
This Article is From May 29, 2024

बॉलीवुड के वो तीन एक्टर जो परदे पर बने गांधी, लेकिन नहीं छोड़ पाए छाप

गांधी को लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में बनी हैं. लेकिन गांधी के किरदार निभाने वाले एक्टर उस शिद्दत से इन किरदारों को नहीं याद रख सके, जिस तरह बेन किंग्स्ले याद रहे.

बॉलीवुड के वो तीन एक्टर जो परदे पर बने गांधी,  लेकिन नहीं छोड़ पाए छाप
बॉलीवुड में ये एक्टर बने गांधी
नई दिल्ली:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था. महात्मा गांधी को लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में कई फिल्में बनीं हैं. गांधी के किरदार में अलग-अलग एक्टर नजर भी आए. कुछ ऐसे एक्टर थे जिन्हें याद रखा गया और कुछ को भुला दिया गया. 1982 में रिलीज हुई गांधी फिल्म को रिचर्ज एटनबरो ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में बेन किंग्स्ले ने गांधी का किरदार निभाया था.  बेन किंग्स्ले ने कुछ इस अंदाज में इस किरदार को निभाया कि वह इस किरदार के साझ आज तक याद किए जाते हैं. लेकिन आप जानते हैं कि बॉलीवुड के भी कई सितारों ने गांधी का किरदार परदे पर निभाया है. लेकिन यह उस तरह की छाप नहीं छोड़ सके, जिस तरह का असर रिचर्ड एटनबरो ने डाला था. आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड के उन एक्टर्स पर जिन्होंने इन किरदारों को निभाया था. 

सरदार (1993)
सरदार फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अन्नू कपूर गांधी के रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में सरदार पटेल परेश रावल की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. लेकिन अन्नू कपूर गांधी के किरदार को यादगार नहीं बना सके.

द मेकिंग ऑफ महात्मा (1996)
द मेकिंग ऑफ महात्मा में रजत कपूर ने युवा महात्मा गांधी का किरदार निभाया था. श्याम बेनेगल की इस फिल्म में महात्मा गांधी के साउथ अफ्रीका के सफर को पेश किया गया था. रजत कपूर को महात्मा गांधी के इस किरदार से ज्यादा पहचान ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' के तौर पर मिली.

हे राम (2000)
हे राम फिल्म के जरिये कमल हासन ने गांधी और उनकी हत्या को एकदम अलग अंदाज में पेश किया. इसकी वजह से कई विवाद भी हुए थे. शाहरुख खान तथा कमल हासन के कैरेक्टर पसंद भी किए गए. नसीरूद्दीन शाह ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया, लेकिन वह किसी को याद नहीं रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gandhi, Gandhi Movie, Sardaar, The Making Of Mahatma, Hey Ram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com