विज्ञापन

जब परदे पर राजपाल यादव की दमदार परफॉर्मेंस के कायल हुए थे फैंस, ये 5 फोटो देखकर कहेंगे- यूं ही नहीं कहलाते कॉमेडी किंग

आज हम बात कर रहे हैं राजपाल यादव के उन किरदारों की जो हमेशा के लिए यादगार बन चुके हैं.

जब परदे पर राजपाल यादव की दमदार परफॉर्मेंस के कायल हुए थे फैंस, ये 5 फोटो देखकर कहेंगे- यूं ही नहीं कहलाते कॉमेडी किंग
राजपाल यादव के वो यादगार किरदार जो कभी नहीं भूले जाएंगे
नई दिल्ली:

राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं, वजह है उनका जेल जाना. अब वह जेल से बाहर है लेकिन अभी भी केस खत्म नहीं हुआ है. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई है लेकिन केस अब भी चल रहा है. हालांकि उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि राजपाल पूरी तरह से इस केस से बाहर निकल आएं और फिर से फिल्मी पर्दे पर उनका मनोरंजन करें. इस बीच आज हम बात कर रहे हैं राजपाल यादव के उन किरदारों की जो हमेशा के लिए यादगार बन चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

भूल भुलैया का छोटा पंडित

साल 2007 में फिल्म भूल भुलैया रिलीज हुई थी, इस फिल्म में लाल सिंदूर शरीर में मले राजपाल छोटा पंडित के किरदार में नजर आए थे. भूल भुलैया के दूसरे पार्ट में भी वह थे. उनका ये किरदार दर्शकों का फेवरेट है. सालों बाद भी लोग उसे याद करते हैं.

चुप चुप के में बांड्या

शाहिद और करीना कपूर की फिल्म चुप चुप के में राजपाल ने एक मजेदार किरदार निभाया था. उनके किरदार का नाम बांड्या था जिसने दर्शकों पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था.

Latest and Breaking News on NDTV

ढोल का मारू

2007 में आई फिल्म 'ढोल' में राजपाल यादव ने मार्तंड कवडू धामधेरे उर्फ़ मारू का रोल निभाया था. जो अपने अजब-गजब हरकतों से खूब हंसाता है.

‘मैंने प्यार क्यों किया' का थापा

सलमान खान की 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया' में राजपाल थापा के किरदार में दर्शकों को खूब हंसाए थे. वह किरदार भी एकदम यादगार है.

Latest and Breaking News on NDTV

पार्टनर का छोटा डॉन

सलमान खान और गोविंदा की फिल्म पार्टनर में भी राजपाल यादव ने एक बेहद मजेदार किरदार निभाया था. वह छोटा डॉन की भूमिका में थे जो एक विलेन का रोल था लेकिन बहुत ही फनी था. उनका लुक और स्टाइल बेहद फनी था.

Latest and Breaking News on NDTV

खट्टा मीठा का रंगीला

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म खट्टा मीठा में राजपाल रंगीला के रोल में थे, जो अपने हरकतों से दर्शको को खूब हंसाता है. 

यह भी पढें:

 Rashmika-Vijay Wedding News: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com