विज्ञापन

भूत बंगला की एक्ट्रेस ने राजपाल यादव को गले लगाने से किया था इग्नोर? कॉमेडियन ने खुद बताई अंदर की बात

राजपाल यादव क्या भूत बंगला की एक्ट्रेस को गले लगाने जा रहे थे? उनका एक वीडियो वायरल हुआ था और अब उस पर कॉमेडियन ने सफाई भी दी है.

भूत बंगला की एक्ट्रेस ने राजपाल यादव को गले लगाने से किया था इग्नोर? कॉमेडियन ने खुद बताई अंदर की बात
राजपाल यादव और भूत बंगला एक्ट्रेस के वीडियो का सच
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव (Rajpal Yadav) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) के साथ एक अजीबोगरीब पल कैमरे में कैद हो गया था. इस घटना पर राजपाल यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है, जिससे फैंस को बड़ा मजा आ रहा है. यही नहीं, राजपाल यादव ने इस वीडियो को लेकर सारी गलतफहमी भी दूर कर दी है. आइए जानते हैं क्या कहना है राजपाल यादव का.

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Live Update: रिहाई के 30 दिन बात क्या कोर्ट में पेश होंगे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस सुनवाई के लेटेस्ट अपडेट

क्या था वो वायरल मोमेंट?

भूत बंगला फिल्म के एक इवेंट के दौरान राजपाल यादव और वामिका गब्बी एक साथ नजर आए. वीडियो में दिखता है कि राजपाल यादव वामिका को गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन वामिका दूसरी ओर चली जाती हैं. टाइमिंग ऐसी थी कि राजपाल को लगा वो उन्हें हग करने आ रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राजपाल थोड़े असहज नजर आए और उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए. ये छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर मीम्स, जोक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे 'ऑक्वर्ड हग अटेम्प्ट' कहा, तो कुछ ने मज़ाक उड़ाया कि 'राजपाल भाई को लगा हग मिल रहा है.'

राजपाल यादव ने क्या कहा? 

एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने इस वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये पूरी तरह से एक संयोग (कोइंसिडेंस) था. 'हम एक घंटे से साथ थे, सब कुछ नॉर्मल था. बाहर से ऐसा लग रहा था जैसे वो मुझे गले लगाने आ रही हैं, लेकिन वो किसी और की तरफ जा रही थीं. टाइमिंग ऐसी थी कि मैं इधर मुंह करके खड़ा था और वो उधर से आ रही थीं. मैंने भी देखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ. ना कोई गलत इरादा, ना कोई इग्नोर. बस एक मजेदार पल था.'

राजपाल ने आगे कहा, 'लोग बाहर से देखकर कुछ भी सोच लेते हैं, लेकिन अंदर की बात अलग होती है. हम दोनों अच्छे दोस्त हैं, कोई प्रॉब्लम नहीं थी.' उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सिर्फ एक मिसअंडरस्टैंडिंग थी और कभी ऐसा नहीं हुआ जैसा वीडियो से लग रहा है. 

राजपाल यादव का करियर

राजपाल यादव बॉलीवुड के पॉपुलर कॉमेडियन में से हैं. ‘गोलमाल' सीरीज, ‘चुप चुपके', ‘भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी आज भी याद की जाती है. वो ‘भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं.य कुल मिलाकर, ये घटना बॉलीवुड की मस्ती और छोटे-छोटे पलों की मिसाल है, जो बड़े-बड़े वायरल बन जाते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com