विज्ञापन

राजेश खन्ना-टीना मुनीम के साथ नजर आ रही बच्ची आज है नामी एक्ट्रेस, पति कहलाता है बॉलीवुड का हिट मशीन...पहचाना क्या?

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. उनकी शोहरत और स्टारडम का कोई मुकाबला नहीं था. एक दौर ऐसा था कि उनके आगे हर सितारा छोटा था. राजेश खन्ना के साथ दिख रही इस बच्ची का राजेश खन्ना से नाता है.

राजेश खन्ना-टीना मुनीम के साथ नजर आ रही बच्ची आज है नामी एक्ट्रेस, पति कहलाता है बॉलीवुड का हिट मशीन...पहचाना क्या?
फोटो में दिख रही ये बच्ची है नामी एक्ट्रेस

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. उनकी शोहरत और स्टारडम का कोई मुकाबला नहीं था. एक दौर ऐसा था कि उनके आगे हर सितारा छोटा था. राजेश खन्ना के साथ दिख रही इस बच्ची का राजेश खन्ना से नाता है. उनका रिश्ता खून का है और जन्म से जुड़ा है. ये बच्ची भी आगे जाकर फिल्मों की स्टार बनी और जाने-माने एक्टर से शादी की. हालांकि आज इसने अपने राश्ते बदल लिए हैं लेकिन चर्चा में वह अब भी रहती हैं. हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना की. तस्वीर में दिख रहीं बच्ची ट्विंकल खन्ना हैं, जो पिता की फिल्म की मुहुर्त के लिए क्लैप दे रही हैं. ट्विंकल भी पिता और मां की तरह एक्टर हैं. ट्विंकल अपनी पहली ही फिल्म बरसात से सुर्खियों में छा गईं और रातों रात स्टार बन गईं.

ये फिल्में रहीं हिट

ट्विंकल ने बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया. शाहरुख खान के साथ बादशाह तो सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है. गोविंदा के साथ जोड़ी नंबर वन, अजय देवगन के साथ जान और इतिहास. सैफ अली खान के साथ दिल तेरा दीवाना. ये सभी फिल्म हिट रहीं और ट्विंकल को बॉलीवुड में बड़ी सफलता मिली. ट्विंकल को उनकी एक्टिंग और मासूम अंदाज के लिए हमेशा पसंद किया गया.

अक्षय कुमार से शादी

अक्षय कुमार के साथ ट्विंकल ने कई फिल्में की. फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के सेट पर दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी का फैसला लिया. 17 जनवरी 2001 को एक निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली. अक्षय-ट्विंकल की शादी को अब 25 साल हो चुके हैं और दोनों एक सुखी जीवन बिता रहे हैं.

ट्विंकल खन्ना ने चुनी नई राह

शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मों में काम करना लगभग बंद कर दिया. उन्होंने परिवार और बच्चों को प्रायोरिटी दी. फिल्मों से दूर होकर ट्विंकल ने नई राह चुनी. अब वह एक राइटर हैं और अखबारों और मैगजीन में कॉलम लिखती हैं. उनकी दो किताबें' मिसेज फनीबोन्स' और 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' भी पब्लिश हो चुकी हैं. इसके साथ ही वह कंटेंट प्लेटफॉर्म 'Tweak India' की फाउंडर भी हैं. 

यह भी पढ़ें:38 साल की हुई जोधा अकबर की जोधा, खूबसूरती में देती थी ऐश्वर्या राय को टक्कर, 12 साल बाद देख झूम उठे फैंस

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Khanna, Twinkle Khanna, Twinkle Khanna News, Twinkle Khanna Childhood Photos, Twinkle Khanna Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com