विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2023

शबाना आजमी के साथ दिख रही यह बच्ची रह चुकी है कई सुपरस्टार्स की हीरोइन, अदाओं पर खूब मरते थे फैंस, पहचाना ?  

फोटो में दिख रही यह बच्ची बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. यह एक्ट्रेस अपने समय में सभी बड़े स्टार्स की हीरोइन रह चुकी है. नसीरूद्दीन शाह और शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स के साथ यह बच्ची बचपन में काम कर चुकी है.

शबाना आजमी के साथ दिख रही यह बच्ची रह चुकी है कई सुपरस्टार्स की हीरोइन, अदाओं पर खूब मरते थे फैंस, पहचाना ?  
यह बच्ची रह चुकी है कई सुपरस्टार्स की हीरोइन
नई दिल्ली:

Celeb Childhood Photo: फोटो में दिख रही यह बच्ची बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. यह एक्ट्रेस अपने समय में सभी बड़े स्टार्स की हीरोइन रह चुकी है. नसीरूद्दीन शाह और शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स के साथ यह बच्ची बचपन में काम कर चुकी है. जी हां बच्ची फिल्म मासूम में इन बड़े स्टार्स के साथ नजर आई थी. इस फिल्म में इस बच्ची की क्यूटनेस और एक्टिंग के लोग कायल हो गए थे. बाद में यह बच्ची बड़ी होकर कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है. 

अगर आपने इस बच्ची को अब तक नहीं पहचाना तो बता दें यह एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी उर्मिला मातोंडकर के बचपन की फोटो है. उन्होंने ना केवल हिंदी फिल्मों में बल्कि मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु फिल्मो में भी काम किया. उर्मिला मातोंडकर ‘मासूम', ‘नरसिम्हा', ‘रंगीला', ‘इंडियन', ‘जुदाई', ‘सत्या', ‘खूबसूरत', ‘जंगल', ‘प्यार तूने क्या किया', ‘भूत', ‘पिंजरा', ‘एक हसीना थी', ‘क़र्ज़', ‘दीवाना', ‘जानम समझा करो', ‘मनी मनी', ‘बड़े घर की बेटी', ‘द्रोही' जैसी बड़ी हिट फिल्मों में दिखी थीं. 

उर्मिला मातोंडकर का जन्म 04 फरवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक मराठी परिवार में हुआ था. उर्मिला ने अपने स्कूल की पढाई मुंबई से ही पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से फिलॉसोफी में ग्रेजुएशन किया है. उर्मिला को बचपन से ही एक्टिंग में इंटरेस्ट था. 1981 में उर्मिला ने  डेब्यू हिंदी फिल्मों में किया. उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘कलयुग' था जिसके निर्देशक ‘श्याम बेनेगल' थे. इस फिल्म में उर्मिला ने ‘परीक्षित' के रोल में थीं. फिल्म हिट रही.  साल 1983 में उर्मिला ‘मासूम' में दिखीं. फिल्म के निर्देशक ‘शेखर कपूर' थे. इसमें उर्मिला पिंकी के रोल में थीं. लीड रोल में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी,  जुगल हंसराज और उर्मिला मातोंडकर थीं. यह फिल्म भी हिट रही. 

उर्मिला 1991 तक यंग हो चुकी थी और फिल्म ‘नरसिम्हा' में लीड रोल में नजर आईं. फिल्म के निर्देशक ‘एन. चंद्रा' थे. इस फिल्म में सनी देओल और अमरीश पुरी भी थे. इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा. वह एक के बाद एक फिल्में साइन करती गईं और उनकी फिल्में हिट होती गईं. 2016 को उर्मिला ने मोहसिन से शादी की. वह अपनी  फैमिली लाइफ जी रही हैं और वह अब एक नेता भी हैं. 
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondkar Actress, Urmila Matondkar Age, Urmila Matondkar Chamma Chamma, Urmila Matondkar Career, Urmila Matondkar Childhood Photo, Urmila Matondkar College Photos, Urmila Matondkar Comeback, Urmila Matondkar Chamma Chamma Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com