विज्ञापन

बड़ी होकर यह बच्ची बनी 90s की टॉप एक्ट्रेस, 11 साल बड़े डायरेक्टर से उड़ी अफेयर की अफवाह, पत्नी ने सेट पर जड़ दिया था थप्पड़

90 के दशक यह एक्ट्रेस रातोंरात न सिर्फ स्टार बनीं बल्कि नेशनल क्रश भी बन गईं. उनकी मासूमियत और खूबसूरती के लोग दीवाने हो गए थे.

बड़ी होकर यह बच्ची बनी 90s की टॉप एक्ट्रेस, 11 साल बड़े डायरेक्टर से उड़ी अफेयर की अफवाह, पत्नी ने सेट पर जड़ दिया था थप्पड़
जब उर्मिला मातोंडकर डायरेक्टर की पत्नी ने जड़ा थप्पड़
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में 90 के दशक में एक ऐसी एक्ट्रेस आईं जो रातोंरात न सिर्फ स्टार बनीं बल्कि नेशनल क्रश भी बन गईं. उनका सेंसुअल अंदाज और मासूम चेहरे ने सभी को अपना दीवाना बना लिया. इस एक्ट्रेस ने शुरुआत में एक ही डायरेक्टर के साथ लगातार कई फिल्में की. लेकिन फिर यही बात उनके पतन का कारण भी बन गई. कथित तौर पर इस डायरेक्टर की पत्नी ने इस एक्ट्रेस को थप्पड़ भी जड़ दिया था, क्योंकि उन्हें शक था कि उनके पति का एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है.

कौन है वह एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं 1995 में फिल्म रंगीला से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली उर्मिला मातोंडकर की. रंगीला को दिग्गज डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म जबरदस्त हिट हुई और उर्मिला रातोंरात स्टार बन गईं. इसके बाद राम गोपाल वर्मा और उर्मिला ने  'दौड़', 'सत्या' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसी कई फिल्में की, जो हिट रहीं. इन फिल्मों की सफलता ने एक ओर जहां राम गोपाल वर्मा को फिल्म के बड़े निर्देशकों की लिस्ट में शामिल कर दिया, तो वहीं उर्मिला भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गईं. लेकिन दोनों के एक साथ लगातार काम करने को लोगों ने रोमांटिक रिश्ता समझ लिया और उनके अफेयर की अफवाह उड़ गई. उर्मिला और वर्मा की उम्र में  11 साल का अंतर था. बात यहां तक पहुंच गई कि राम गोपाल वर्मा की तत्कालीन पत्नी रत्ना वर्मा को बीच में आना पड़ा और वह उर्मिला के साथ लड़ पड़ीं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें - 'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी देओल करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'एंटनी' में ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे सनी पाजी

वर्मा की पत्नी ने मारा थप्पड़!

रिपोर्ट्स के मुताबिक राम गोपाल वर्मा और उर्मिला के बीच काम की वजह से नजदीकी बढ़ गई थी. इस वजह से वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव आ गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रत्ना ने सेट पर ही उर्मिला से सीधे तौर पर इस बारे में बात की थी, जिसके बाद दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई थी. कथित तौर पर रत्ना वर्मा ने उर्मिला को थप्पड़ भी जड़ दिया था.

Latest and Breaking News on NDTV

पत्नी से हुआ तलाक

इस घटना का असर न सिर्फ उनकी शादी पर पड़ा, बल्कि उर्मिला के करियर पर भी इसका बुरा असर हुआ. कई लोगों का मानना ​​है कि उनके कथित अफेयर को लेकर जो नेगेटिव पब्लिसिटी हुई, उसकी वजह से इंडस्ट्री में उर्मिला को मिलने वाले मौकों में रुकावटें आईं. वर्मा ने भी अपनी पत्नी से तलाक ले लिया.

अपनी आत्मकथा 'गन्स एंड थाइज़: द स्टोरी ऑफ़ माई लाइफ़' में वर्मा ने उर्मिला के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने उर्मिला को पहली ऐसी एक्ट्रेस बताया है, जिसने उन पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी थी. उन्होंने उर्मिला की खूबसूरती और टैलेंट की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि कैसे उनका यह रिश्ता लोगों के बीच गॉसिप और अटकलों का मुख्य विषय बन गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Gopal Varma S Wife, Urmila Matondkar, Ram Gopal Varma Urmila Matondkar, Urmila Matondkar Actress, Urmila Matondkar Affairs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com