तस्वीर में दिख रही इस छोटी सी बच्ची को आपने पर्दे पर एक तेज तर्रार वीरांगना के रूप में देखा है. ये वो है जिसने वैसे तो साउथ इंडियन फिल्मों में खूब काम किया और खूब नाम भी कमाया. उसमें से दो फिल्में ऐसी रहीं जिनका डंका न सिर्फ साउथ इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर बजा बल्कि पूरे देश में उस फिल्म का बोलबाला रहा. देश से निकलकर इस एक्ट्रेस की वो दोनों फिल्में जब विदेशों में रिलीज हुई तब भी जमकर कमाई कर डाली. उसके बाद से इस एक्ट्रेस की पहचान ग्लोबल हो गई. क्या आप जानते हैं सिर्फ दो ही फिल्मों से ऐसा कमाल दिखाने वाली ये एक्ट्रेस कौन हैं और कौन सी है वो मूवी.
????#ChildrensDay Special Sweety #AnushkaShetty's childhood pictures!! Omg she's soo cute! pic.twitter.com/S8fyDHU2Xv
— Anushka Shetty Fanclub™ (@sweetyanushkafc) November 14, 2018
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये बच्ची हैं अनुष्का शेट्टी जो बाहुबली की दोनों फिल्मों में देवसेना के रूप में दिखाई दी थीं. बता दें कि बाहुबली दो पार्ट्स में बनी थी. एक थी बाहुबली द बिगनिंग और दूसरी थी बाहुबली द कन्क्लूजन. दोनो ही पार्ट्स में अनुष्का शेट्टी का अहम रोल था. उनके कैरेक्टर का नाम देवसेना था. वो अमरेंद्र बाहुबली की पत्नी के रोल में थी और उसके बाद मां के रोल में नजर आईं थीं. दोनों ही रोल अनुष्का शेट्टी ने बहुत खूबसूरती ने निभाए थे. फिल्म में वो एक्शन करती हुई भी दिखीं, रोमांटिक रोल में भी दिखीं और उनका एग्रेशन भी दिखाई दिया. जिसकी वजह से फिल्म में उनके काम की बहुत तारीफ भी हुई.
अनुष्का शेट्टी ने एसएस राजमौली की इस फिल्म में देवसेना का किरदार अदा किया था. जो पहले भाग में बाहुबली की मां के रूप में दिखती हैं. जो पच्चीस साल से भल्लादेव की कैद में हैं. 25 साल बाद उनका बेटा उन्हें मुक्ति दिलाता है. तब फिल्म फ्लैशबैक में जाती है और ये पता चलता है कि वो अमरेंद्र बाहुबली की पत्नी हैं. जिनसे खतरनाक चालें चलने के बाद भल्लालदेव ने पूरा साम्राज्य हथिया लिया है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था और अनुष्का शेट्टी की एक्टिंग भी खूब पसंद की गई थी. अनुष्का शेट्टी साउथ की फिल्मों में खास पहचान रखती हैं और उनकी फिल्मों के विषय भी कुछ हटकर होते हैं.
Deadpool and Wolverine: 6 फिल्में जो डेडपूल और वुल्वरिन के Game को समझने के लिए हैं जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं