विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2022

यह बच्ची एक समय रह चुकी है लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट, इसकी दो बेहद खूबसूरत बेटियां अब फैंस के दिलों पर करती हैं राज, पहचाना ?

फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची एक समय में कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी है. बड़ी होने के बाद भी बतौर हीरोइन यह कई फिल्मों में दिखी. यह बच्ची बड़ी होकर साउथ और बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है.

यह बच्ची एक समय रह चुकी है लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट, इसकी दो बेहद खूबसूरत बेटियां अब फैंस के दिलों पर करती हैं राज, पहचाना ?
यह बच्ची एक समय रह चुकी है लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट
नई दिल्ली:

Celeb Photo Challenge: फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची एक समय में कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी है. बड़ी होने के बाद भी बतौर हीरोइन यह कई फिल्मों में दिखी. यह बच्ची बड़ी होकर साउथ और बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है. इसने साउथ के सुपरस्टार से शादी की और अब इसकी बेहद खूबसूरत बेटियां टॉप एक्ट्रसेस हैं. यह इसके पति और बेटियां फिल्म इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में गिने जाते हैं. 

शायद आपने इस बच्ची को अब तक पहचान लिया हो और जो लोग अब तक नहीं पहचान पाए हैं, उन्हें बता दें कि यह एक्ट्रेस सारिका के बचपन की फोटो है. 5 दिसंबर 1960 को दिल्ली में जन्मी सारिका ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. सारिका का पूरा नाम सारिका ठाकुर है. वह एक समय में बॉलीवुड की सफल चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं. हालांकि प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही. उन्होंने कई फिल्मों में अच्छा काम किया. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव आए. उनके माता  पिता का बचपन में ही तलाक हो गया और उनकी मां  ने बचपन में पैसों के लिए काम कराना शुरू कर दिया था. उनकी मां उनकी पिटाई भी करती थी. 

एक समय के बाद वह मां से अलग हो गईं और एक्टर कमल हासन के साथ रहने लगीं. वह कमल हासन के साथ लिव इन में रह रही थीं, तब वह पहले से शादीशुदा थे. 1986 में बेटी श्रुति हासन हुईं और इसके बाद उनकी एक और बेटी अक्षरा पैदा हुई. पहली बेटी के जन्म के 2 साल बाद दोनों ने शादी की.

दोनों ने 16 साल साथ बताए और 2004 में दोनों अलग हो गए. एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा था कि वह अपने पेरेंट्स के तलाक से बेहद खुश थी, क्योंकि उनका मानना है कि दो लोग अगर साथ नहीं रह सकते तो उन्हें जबरन साथ नहीं रहना चाहिए. हालांकि दोनों बेहतरीन इंसान हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarika Bollywood Movies, Sarika Childhood Photo, Sarika Thakur, Sarika Upcoming Film, Sarika All Movies, Sarika Daughters, Shruti Akshara, Shruti Haasan Mother Sarika Photo Video, Shruti Haasan Father Kamal, Kamal Haasan Sarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com