विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2022

फोटो में दिख रहा यह प्यारा बच्चा बड़ा होकर बना बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक हीरो, सुपरस्टार के बचपन की फोटो को आपने आपचाना ?

अपने फेवरेट बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर फैंस में दीवानगी इस कदर होती है कि वो उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं. लोग अपने फेवरेट हीरो के बचपन की फोटो, उनके लुक, उनके बचपन की हर बात जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं. फोटो में दिख रहा यह बच्चा बॉलीवुड की शान है.

फोटो में दिख रहा यह प्यारा बच्चा बड़ा होकर बना बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक हीरो, सुपरस्टार के बचपन की फोटो को आपने आपचाना ?
फोटो में दिख रहा यह प्यारा बच्चा बड़ा होकर बना बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक हीरो
नई दिल्ली:

अपने फेवरेट बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर फैंस में दीवानगी इस कदर होती है कि वो उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं. लोग अपने फेवरेट हीरो के बचपन की फोटो, उनके लुक, उनके बचपन की हर बात जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं. फोटो में दिख रहा यह बच्चा बॉलीवुड की शान है. इस बच्चे ने कई हिट फिल्में दी हैं और यह बॉलीवुड का सुपरस्टार है. फैंस ने इसे कई नाम दिए किसी ने इसे किंग खान कहा तो किसी ने बॉलीवुड का बादशाह कहा. क्या आपने अपने चहेते सुपरस्टार के बचपन की फोटो देख कर इसे आपने पहचाना ?

आप अब तक इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें यह बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बचपन की फोटो है. उन्होंने फैंस के दिलों पर एक दशक तक राज किया और आज भी फैंस में उन्हें लेकर वहीं दीवानगी देखने को मिलती है.शाहरुख खान बचपन में बेहद क्यूट दिखते थे. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बचपन में काफी हद तक अपने छोटे बेटे अबराम की तरह दिखते थे. उनकी क्यूट फोटो देखकर किसी को उन पर प्यार आ जाए. शाहरुख को किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान या किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है. शाहरूख की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है.

दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है और उनकी मां का नाम लतीफ फातमा है. किंग खान के पिता पाकिस्तान के पेशावर से दिल्ली आए थे. हंसराज कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया. अपने करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने दिल दरिया, फौजी और सर्कस जैसे शो में काम किया. बाद में उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की. उन्होंने गौरी खान से शादी की है. उनके तीन बच्चे हैं सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम. उनकी बेटी सुहाना खान फिल्मों में जल्द ही डेब्यू करेंगी.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday, Shah Rukh Khan Films, Shah Rukh Khan Childhood Photo, Shah Rukh Khan Childhood Photo Viral, Shah Rukh Khan Childhood Photos, Shah Rukh Khan News, Shah Rukh Khan Upcoming Project, Shah Rukh Khan Upcoming Films, Shah Rukh Khan Pathan Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com