पुष्पा फिल्म की रिलीज के बाद से एक सितारा पूरे देश में छाया है. फिल्म ने सभी भाषाओं में जोरदार कमाई की और कलेक्शन के रिकॉर्ड भी बनाए. अब इस सितारे की फिल्मों को हिंदी में रिलीज करने की कवायद चल रही है. शायद आप समझ ही गए होंगे यह सितार और कोई नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन ही हैं. अल्लू अर्जुन को बनी और स्टाइलिश स्टार के नाम से भी जाना जाता है. उनकी कुछ बच्पन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और इन फोटो को फैन्स का जमकर प्यार मिल रहा है.

39 वर्षीय अल्लू अर्जुन तेलुगू फिल्मों के हीरो हैं और वह साउथ के सबसे महंगे एक्टर्स की फेहरिस्त में आते हैं. बात चाहे डांस की हो या एक्शन की, फिर उन्हें रोमांस करना हो या फिर कॉमेडी, एक्टिंग के हर हुनर में वह बेजोड़ हैं. अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में 'गंगोत्री' फिल्म से की थी. उनको पॉपुलैरिटी मिली 2004 की आर्या से. इसके डायरेक्टर सुकुमार थे. अल्लू की पुष्पा को भी सुकुमार ने ही डायरेक्ट किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अल्लू अर्जुन का फिल्मी करियर भी काफी धमाकेदार रहा है. उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में 'आर्या 2 (2009)', 'वेदम (2010)', 'जुलाई (2012)', 'रेस गुर्रम (2014)', 'सन ऑफ सत्यमूर्ति (2015)', 'सरैनोडु (2016)', 'अला वैंकंठपुरुमुलू (2020)' और 'पुष्पा: द राइज (2021)' के नाम प्रमुखता से आते हैं.

अल्लू अर्जुन ने 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी. उनके दो बच्चे भी हैं. खास यह कि 6 फरवरी को अल्लू की फिल्म 'अला वैंकंठपुरुमुलू (2020)' हिंदी में ढिंचैक चैनल पर रिलीज होने जा रही है.
करिश्मा तन्ना का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, हल्दी सेरेमनी से हुई शुरुआत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं