विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2022

बेड पर मां के साथ बैठा यह बच्चा आज पूरे बॉलीवुड का है किंग, पहचान लिया तो कहलाएंगे सिकंदर

एक सुपरस्टार की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अपने सिर पकड़ लिए हैं. बॉलीवुड लवर्स पहचान नहीं पा रहे हैं कि बेड पर अपनी मां के साथ बैठा यह बच्चा आखिर कौन है.

बेड पर मां के साथ बैठा यह बच्चा आज पूरे बॉलीवुड का है किंग, पहचान लिया तो कहलाएंगे सिकंदर
कौन हे यह बच्चा?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारों की हर एक तस्वीर को देखना उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं. खासकर ये सितारे पहले कैसे दिखते थे, क्या काम करते थे और उनका लाइफस्टाइल कैसा था, इस तरह की तमाम बातें जानने के लिए उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड रहते हैं. इसी क्रम में एक सुपरस्टार की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अपने सिर पकड़ लिए हैं. बॉलीवुड लवर्स पहचान नहीं पा रहे हैं कि बेड पर अपनी मां के साथ बैठा यह बच्चा आखिर है कौन!

वायरल हुई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

क्या हुआ आप भी नहीं पहचान पाए? तो बता दें, बेड पर अपनी मां के साथ बैठा यह बच्चा और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं. जी हां, मसूमियत से मुस्कुराता हुआ यह बच्चा हम सबके प्यारे शाहरुख खान हैं. यह फोटो सालों पुरानी है, जब शाहरुख महज कुछ महीने के थे. फोटो में उनकी मां पीछे लेटी हुई हैं और शाहरुख उनके सामने बैठ खिलखिलाकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो में नन्हे शाहरुख के सिर पर बाल भी नहीं हैं. इस फोटो को एक फैन पेज से शेयर किया गया है.

cgu1tka8

बात करें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Childhood Photo) की तो उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है. शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है. इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान' कि शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में शाहरुख दीपिका पादुकोण के साथ यूरोप के मल्लोर्का पहुंचे हैं. यहां एक गाने की शूटिंग होनी है.

यह वीडियो भी देखें : नीलम गिरी ने बताया क्यों भोजपुरी सिनेमा में रखा कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Photos, Shah Rukh Khan Unseen Photos, Shah Rukh Khan Childhood Photos, Shah Rukh Khan With His Mother, Shah Rukh Khan Old Pics, Shah Rukh Khan School Photos, Shah Rukh Khan College Photos, Shah Rukh Khan Video, Bollywood Quiz, Pathan Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com