Mohanlal Childhood Photo: फोटो में नजर आ रहा मां का ये लाड़ला आज भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक है. इसका फिल्म में होना कामयाबी की गारंटी है. फिर वो चाहे इनका पूरा रोल हो या फिर कैमिया. एक्टिंग में इनका कोई सानी नहीं. आज 64 साल की उम्र में भी इनकी फुर्ती और एक्टिंग लाजवाब है. साल 2025 के अभी पांच महीने ही निकले हैं लेकिन इनकी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 468 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी हैं. इस तरह जब बॉलीवुड के सितारे एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं, इनकी कामयाबी का ईंधन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है.
मोहनलाल की बचपन की फोटो
हम बात कर रहे हैं मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की. 64 साल की उम्र में भी उनका जादू फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार की बचपन की एक फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर आप पहचान भी नहीं पाएंगे कि ये सुपरस्टार कौन है. मोहनलाल अपने 45 साल के फिल्म करियर में लगभग 400 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोहनलाल की 'एल2: एम्पुरान'
मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' की बात करें तो ये फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. एल 2 एम्पुरान ने वर्ल्ड वाइड 268 करोड़ का कलेक्शन किया था. मोहनलाल की इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया गया है. इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है.
मोहनलाल की थुडरुम
मोहनलाल की थुडरुम 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन फिल्म अभी तक 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म का निर्देशन तरुण मूर्ति ने किया है.
मोहनलाल की अपकमिंग मूवीज
मोहनलाल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें कनप्पा, हृदयपूर्वम, वृषभ और राम के नाम प्रमुखता से आते हैं. फिर उनकी दृश्यम 3 के आने की भी पूरी संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं