बॉलीवुड में प्यार, ब्रेकअप, शादी और तलाक शुरुआती दौर से बहुत आम है. कई स्टार्स तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में भी फंस चुके हैं. बॉलीवुड में आने वाले एक्टर और एक्ट्रेस का अफेयर चल ही जाता है. हम बात करेंगे उस एक्टर की, जिसने शेखर कपूर की बहन को अपनी पत्नी बनाया था और ज्यादा दिनों तक रिश्ता टिका नहीं, क्योंकि इस एक्टर की शादी के बाद अफेयर की खबरों ने मैरिड लाइफ पर असर डाला. इस एक्टर ने दूसरी शादी की और पत्नी ने आत्महत्या कर ली और एक्टर को जेल की हवा खानी पड़ी. आइए जानते हैं इसके एक्टर के बारे में.
डेब्यू फिल्म से किया था धमाका
बात कर रहे हैं एक्टर Navin Nischol की, जो अपने दौर के सुपरस्टार रहे चुके थे. एक दौर था, जब अमिताभ बच्चन भी इनके आगे कुछ नहीं थे. इनकी पर्सनैलिटी और एक्टिंग दोनों ही दर्शकों को अट्रैक्ट करती थी. लेकिन यह किस्मत के आगे हार गए, क्योंकि इनकी रील और रियल लाइफ में आए भूचाल ने उन्हें बर्बाद कर दिया. बात करें एक्टर के फिल्मी करियर की तो एक्टर ने सावन भादो से रेखा के अपोजिट काम किया और उनकी यह सुपरहिट डेब्यू फिल्म थी. इसके बाद एक्टर की विक्टोरिया नंबर 203, हंसते जख्म और धुंध जैसी फिल्में आईं और फिर एक ऐसा समय आया है, जब उन्हें अमिताभ और धर्मेंद्र से बड़ा दर्जा मिल गया था.

घरवालों को बोला था गुड बॉय
बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो शादी के बाद उनका नाम पद्मिनी कपिला के साथ जुड़ा और फिर इनकी शादी टूट गई. इसके बाद एक्टर ने तलाकशुदा एक्ट्रेस गीतांजलि से शादी की. साल 2006 में उनकी दूसरी पत्नी ने आत्महत्या कर ली. गीतांजलि के सुसाइड नोट में लिखा था- नवीन ने अपने भाई के कहने पर उन पर कई जुल्म किये. 6 मई 2006 को उनकी गिरफ्तारी हुई, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया. 19 मार्च 2011 को कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया. एक्टर के भाई ने बताया कि जब वे घर से पुणे जा रहे थे तो घर के एक-एक मेंबर को गुडबाय बोलकर गए थे और इसके बाद वह कभी नहीं लौटे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं