रेखा (Rekha) बॉलीवुड की क्वीन हैं. लोग आज भी उन्हें देखना, पढ़ना और सुनना पसंद करते हैं. वह हर उम्र के लोगों की चहेती हैं. हालांकि रेखा की राहें आसान नहीं थी, उन्हें बॉलीवुड में काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा. लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया. पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ तमाम उतार चढ़ाव के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. साउथ की 16 साल की एक लड़की ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो इंडस्ट्री के लोगों ने उसे रिजेक्ट कर दिया. तब रेखा एक सामान्य सी लड़की थी, जो गहरे रंग की थी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के तय पैमाने में फिट नहीं होती थी. या यूं कहें की उनकी वजन भी ज्यादा था.

रेखा की पहली फिल्म में उनके हीरो थे नवीन निश्चल. उन्होंने रेखा को देख उनके साथ फिल्म करने से साफ इनकार कर दिया. हालांकि दोनों की ही यह डेब्यू फिल्म थी. कहा जाता है कि नवीन निश्चल ने ही नहीं फिल्म भोला भाला (1978) में उनकी को स्टार मौसमी चटर्जी ने भी रेखा को को लेकर आपत्ति जताई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस फिल्म में रेखा के साथ राजेश खन्ना, मौसमी चटर्जी, देवेन वर्मा तथा जगदीप जैसे एक्टर्स थे. दो लीड एक्ट्रेसे वाली इस फिल्म में रेखा को ज्यादा महत्व देने पर मौसमी चटर्जी ने मेकर्स से आपत्ति जताई. दरअसल मेकर्स ने फिल्म में रेखा का नाम मौसमी से ऊपर दे दिया था. तब मौसमी ने मेकर्स से कहा था कि रेखा से पहले उनका नाम दिया जाए.
यह बात मीडिया में लीक हो गई थी और तब पूछे जाने पर एक इंटरव्यू में मौसमी ने कहा था कि मैं नाम में नहीं, काम में विश्वास रखती हूं. हालांकि मैं यह मानती हूं कि मैं रेखा से गई गुजरी नहीं हूं. मेरा नाम उससे पहले होना चाहिए.
उन्होंने तब यह भी कहा कि निर्देशक इंसाफ पसंद हो तो ऐसे विवाद नहीं होते. हालांकि मैं अब दो हीरोइनों वाली फिल्म में काम नहीं करूंगी. बता दें कि इसके बाद भी फिल्म में मेकर्स ने रेखा का नाम पहले दिया था. मौसमी चटर्जी उस समय के मशहूर संगीतकार हेमंत कुमार की बहू थीं.
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं