बॉलीवुड में कई ऐसे चमकते सितारे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. इनमें अमिताभ बच्चन, राज कपूर , मनोज कुमार, विनोद खन्ना से लेकर धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल है. लेकिन एक एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने एक समय में विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन से भी बड़ा खिताब हासिल किया. लेकिन किस्मत पलती और वह अर्श से फर्श पर आ गए. इतना ही नहीं उन्हें पत्नी के सुसाइड केस के कारण जेल भी जाना पड़ा. हम बात कर रहे हैं एक्टर नवीन निश्चल की, जो एक समय में सुपरस्टार्स की गिनती में आते थे.
रातोंरात सुपरस्टार बने नवीन निश्चल
लाहौर में बंगाली परिवार में जन्मे नवीन निश्चल ने स्कूल पूरा करने के बाद मॉडलिंग की ओर कदम बढ़ाया और 60 के दशक में दिल्ली में मिस्टर इंडिया के प्राइमरी राउंड को भी जीता. इसके बाद फाइनल के लिए वह मुंबई आ गए. जहां उनकी मुलाकात पिता के दोस्त और जाने माने डायरेक्टर मोहन सहगल से हुई. उन्होंने नवीन निश्चल को पुणे के फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला लेने को कहा और फिल्मी दुनिया के बारे में जानने को कहा. इसके बाद मोहन सहगल को नवीन निश्चल ने अप्रोच किया और उन्हें रेखा के साथ सावन भादो में कास्ट किया. यह एवरग्रीन सुपरस्टार की भी पहली फिल्म थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करियर का गिरा ग्राफ
1970 में आई यह फिल्म सुपरहिट हो गई और फिल्ममेकर्स नवीन निश्चल को अपनी फिल्म में लेने की गुजारिश करने लगे. इसके बाद विक्टोरिया नंबर 203, धुंध और हंसते जख्म में वह नजर आए. हाल ऐसा हुआ कि वह अमिताभ बच्चन औऱ विनोद खन्ना से भी बड़े स्टार कहे जाने लगे. वहीं बिग बी ने नवीन निश्चल की फिल्म विलेन का रोल भी निभाया था, जो कि 1972 में आई परवाना थी. 70 के मध्य में नवीन कमर्शियल फेलियर से गुजरे, जिसके कारण उनका करियर का ग्राफ गिरने लगा और वह कैरेक्टर रोल करने लगे.
नवीन निश्चल को जाना पड़ा जेल
नवीन ने सबसे पहले देव आनंद की भतीजी नीलू कपूर से शादी की, जो शेखर कपूर की बहन हैं. हालांकि, कथित तौर पर उनका पद्मिनी कपिला के साथ नाम जुड़ा. इसके चलते उनका नीलू कपूर से तलाक हो गया. बाद में नवीन ने तलाकशुदा गीतांजलि से शादी की. लेकिन 22 अप्रैल, 2006 को गीतांजलि ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें दावा किया गया कि नवीन ने उसे 'परेशान' किया और वह 'मानसिक रूप से प्रताड़ित' हुई और नवीन के भाई प्रवीण ने उसे परेशान करने के लिए 'उकसाया'. इसके चलते निश्चल और उसके भाई प्रवीण को स्थानीय अदालत ने 6 मई, 2006 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. जैसा कि इंडिया टुडे ने बताया, निश्चल के वकील सतीश मानेशिंदे ने दावा किया कि गीतांजलि अवसाद से पीड़ित थी और उसे खुद शराब की समस्या थी. हालांकि कुछ समय बाद दोनों रिहा हो गए थे. 19 मार्च 2011 में नवीन का दिल के दौरे से पुणे में निधन हो गया. उनकी पहली शादी से दो बेटियां नताशा और नोमिता हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं