हिंदी सिनेमा की दुनिया में एक ऐसा भी एक्टर है जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और ओटीटी तक, हर जगह अपनी एक्टिंग से खूब नाम कमाया है. ये वो एक्टर है जिसकी एक फिल्म ने दुनियाभर में 9,500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये प्राइम वीडियो की मशूहर सीरीज मिर्जापुर की जान है और इन्हें सब गुड्डू भैया कहते हैं. ये कालीन भैया के जानी दुश्मन हैं. बॉलीवुड में फुकरे से ऐसा रंग जमाया कि फैन्स के जेहन से निकला ही नहीं. शायद आप हमारा इशारा समझ गए होंगे. अगर नहीं समझे तो लीजिए बता देते हैं कि ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अली फजल हैं.
2016 में 'गुड्डू' का जलवा
एक्टर अली फजल 2026 में अपनी शानदार रेंज दिखाने के लिए तैयार हैं. वह इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे. एक ओर जहां वह इंटेंस और एक्शन से भरपूर कहानियों में दिखेंगे, वहीं दूसरी तरफ इमोशनल और रोमांटिक किरदारों में भी नजर आएंगे. 'मिर्जापुर' की उसी सख्त और खतरनाक दुनिया में लौट रहे हैं, जिसने उन्हें एक दमदार कलाकार के रूप में पहचान दिलाई. इसके साथ ही 'राख' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उनका एक्शन और इंटेंस अंदाज़ देखने को मिलेगा. वहीं दूसरी तरफ, 'लस्ट स्टोरीज 3' में वह एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे, जहां वह एक चार्मिंग लवर बॉय के रूप में अपनी सॉफ्ट और भावनात्मक साइड दिखाएंगे.
यह भी पढ़ें: धुरंधर सिंगर की हरकत पर नाराज फैन, पहले पकड़ी गई चोरी फिर बीच परफॉर्मेंस खुद पर डाला पानी, दिखाने लगी एटिट्यूड

सनी देओल के साथ बंटवारा 1947
इसके अलावा 'बंटवारा 1947' (पहले लाहौर 1947) भी उनकी इस खास लाइनअप का हिस्सा है, जो भारत की आजादी के दौर पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है. इसमें अली एक ऐसी कहानी का हिस्सा होंगे जो इतिहास और भावनाओं से जुड़ी हुई है.
'2026 मेरे लिए काफी समय बाद सबसे ज्यादा क्रिएटिव और संतोषजनक साल लग रहा है. मेरा हमेशा मानना रहा है कि एक एक्टर को खुद को नए और मुश्किल हालातों में डालते रहना चाहिए, और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है.'
अली फजल ने कहा, '2026 मेरे लिए काफी समय बाद सबसे ज्यादा क्रिएटिव और संतोषजनक साल लग रहा है. मेरा हमेशा मानना रहा है कि एक एक्टर को खुद को नए और मुश्किल हालातों में डालते रहना चाहिए, और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक तरफ मैं मिर्जापुर की दुनिया में लौट रहा हूं, जो बहुत रॉ, इंटेंस और फिजिकली डिमांडिंग है, लेकिन फिर भी इसमें एक नई ताजगी है. वहीं दूसरी तरफ मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा हूं, जिनमें एक अलग तरह की भावनात्मक समझ की ज़रूरत होती है. चाहे वह रोमांस हो, थ्रिल हो या शांत और सधा हुआ किरदार.'
चुनौतियों के शौकीन अली
अली आगे कहते है, 'मुझे सबसे ज्यादा जो चीज एक्साइट करती है, वो है यह लगातार बदलती एनर्जी. जिंदगी भी कुछ ऐसी ही होती है, हर तरफ से अलग-अलग चुनौतियां देती है. हम हर दिन कई किरदार निभाते हैं, बस हमें एहसास नहीं होता. शायद यही चीज़ मुझे हमेशा एक्टिंग की तरफ खींचती है, कम समय में कई अलग-अलग जिंदगियां जीने का मौका. यहां एक्शन है, रोमांस है, थ्रिल है और हर जॉनर मुझसे एक अलग तरह की तैयारी मांगता है, सिर्फ फिजिकल ही नहीं, बल्कि इमोशनल भी.'

अली ने अपनी बात खत्म करते हुए कहां, 'मुझे यह बदलाव बहुत पसंद आ रहा है. यह भी अच्छा लगता है कि डायरेक्टर्स हमें अलग नर से देख रहे हैं और नए तरीके से एक्सप्लोर कर रहे हैं. यह सपोर्ट और भरोसा बहुत जरूरी है और यही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.'
9500 करोड़ के कलेक्शन वाली फिल्म का नाम
हॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी फास्ट ऐंड फ्यूरियस के सातवें पार्ट 'फ्यूरियस 7' में अली फजल नजर आए थे. इस फिल् ने बॉक्स ऑफिस 9500 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि भारत में इसका कलेक्शन 150 करोड़ से ज्यादा रहा था.