विज्ञापन

धुरंधर सिंगर की हरकत पर नाराज फैन, पहले पकड़ी गई चोरी फिर बीच परफॉर्मेंस खुद पर डाला पानी, दिखाने लगी एटिट्यूड

Dhurandhar Singer Video: जैस्मिन सैंडलस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सिंगर को कॉन्सर्ट में गाने से बचते देख फैन्स यह कहने पर मजबूर हो गए कि ये कैसी परफॉर्मेंस थी.

धुरंधर सिंगर की हरकत पर नाराज फैन, पहले पकड़ी गई चोरी फिर बीच परफॉर्मेंस खुद पर डाला पानी, दिखाने लगी एटिट्यूड
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas Video: जैस्मिन सैंडलस पर भड़के इंटरनेट यूजर्स
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas: प्लेबैक सिंगर जैस्मिन सैंडलस जिन्होंने हाल में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अपने गानों की वजह से काफी धमाल मचाया है वह फिलहाल सोशल मीडिया पर गलत वजहों से चर्चा में हैं. दरअसल जैस्मिन ने हाल ही में अहमदाबाद में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया. इस शो का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन सामने आया है, जिस पर इंटरनेट पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें काफी क्रिटिसाइज किया. लोगों का आरोप है कि जैस्मिन ने अपने गाने 'शरारत' के दौरान लिप-सिंकिंग की और परफॉर्मेंस के बीच में ही अपने ऊपर पानी डाल लिया.

जैस्मिन सैंडलस का अहमदाबाद कॉन्सर्ट

19 अप्रैल को सिंगर जैस्मिन के अहमदाबाद कॉन्सर्ट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें जैस्मिन ने लहंगा-चोली पहनी हुई है और वह अपने गाने 'शरारत' पर परफॉर्म कर रही हैं. बीच में अचानक वह परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले अपने ऊपर पानी डाल लेती हैं. परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें कई बार माइक्रोफोन नीचे करते हुए देखा गया, जबकि गाना बैकग्राउंड में बजता रहा. इस बात पर कुछ दर्शकों ने उन्हें क्रिटिसाइज किया और उन पर लाइव शो के दौरान लिप-सिंकिंग करने का आरोप लगाया.

जैस्मिन ने स्टेज पर गाने का हुक स्टेप भी किया. जहां कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को काफी इंजॉय किया वहीं ऑनलाइन कई लोगों ने उनकी 'लिप-सिंकिंग' और स्टेज पर उनकी हरकतों पर नाराजगी जाहिर की. इंटरनेट के एक यूजर ने लिखा, "यह क्या बकवास है?" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "लिप-सिंक क्यों??????" एक और कमेंट में लिखा था, "ये लोग तो लाइव कॉन्सर्ट में भी लाइव नहीं गाते." एक और यूजर ने लिखा, "यह क्या है? असली परफॉर्मेंस कहां है? गाना तो पीछे बज रहा है, तो क्या अब लिप-सिंकिंग को परफॉर्मेंस कहा जाता है? यह तो फेक परफॉर्मेंस है." एक और यूजर ने लिखा, "वह साफ तौर पर लिप-सिंक कर रही है... यह किस तरह की परफॉर्मेंस है?"
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com