विज्ञापन

बॉबी देओल ने 'बंदर' के लिए क्यों नहीं बढ़ाई फीस? एक्टर ने खुद बताई खास वजह

'बंदर' की रिलीज से ठीक पहले बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने 'बंदर' के लिए अपनी फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की.

बॉबी देओल ने 'बंदर' के लिए क्यों नहीं बढ़ाई फीस? एक्टर ने खुद बताई खास वजह
बॉबी देओल ने 'बंदर' के लिए क्यों नहीं बढ़ाई फीस?

बॉबी देओल की लीड भूमिका वाली फिल्म 'बंदर' इन दिनों सुर्खियों में है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन और निखिल द्विवेदी के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 'सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स' और 'ज़ी स्टूडियोज' के बैनर तले तैयार हुई है. 5 जून 2026 को रिलीज हो रही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है. रॉ स्टोरीटेलिंग के लिए मशहूर अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का यह पहला कोलैबोरेशन पहले ही काफी हाइप जनरेट कर चुका है.

क्यों नहीं बढ़ाई फीस

'बंदर' की रिलीज से ठीक पहले बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने 'बंदर' के लिए अपनी फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की. एक्टर ने बताया कि जब कोई प्रोजेक्ट उन्हें सच में एक्साइट करता है, तो पैसे से ज्यादा किरदार की सच्चाई और गहराई उनके लिए मायने रखती है.

ये भी पढ़ें: मीनाक्षी शेषाद्रि के बेटे ने हार्वर्ड से की है ग्रेजुएशन, देखने में रणवीर और ऋतिक जैसा हैंडसम

बॉबी देओल ने कहा,'मैंने इस फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं बढ़ाई. जब कोई रोल मुझे सच में छू लेता है, तो सबसे पहले पैसा नहीं सोचता. मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया इस बात ने कि एक बिल्कुल रियल और ग्राउंडेड किरदार निभाने का मौका मिल रहा था. हम अक्सर बड़े-बड़े, लार्जर-दैन-लाइफ रोल करते हैं, लेकिन स्क्रीन पर पूरी तरह नॉर्मल और असली दिखना कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है. अनुराग को कोई नाटक या तड़क-भड़क नहीं चाहिए थी, उन्हें सिर्फ ईमानदारी और सच्चाई चाहिए थी. उनके साथ काम करना किसी एक्टिंग वर्कशॉप की तरह था. हर दिन सेट पर मैं कुछ नया सीख रहा था."

बंदर की कहानी 

'बंदर' में बॉबी देओल समीर मेहरा के रोल में नजर आएंगे, एक समय का पॉप सुपरस्टार, जिसकी जिंदगी यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म हाई-प्रोफाइल कोर्टरूम ड्रामा, मीडिया ट्रायल और सच्चाई-इंसाफ की जटिलताओं पर आधारित इंटेंस थ्रिलर है. स्क्रिप्ट सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की जोड़ी ने लिखी है, जिनके नाम 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में शामिल हैं. 'बंदर' 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाकेदार रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com