विज्ञापन

जून के पहले हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट, दो दिन में रिलीज हो रही 2 वेब सीरीज और 3 फिल्में

OTT Releases In June 2026: इस गर्मी के मौसम में एंटरटेनमेंट के लिए घर से बाहर निकलने का मूड नहीं तो ओटीटी है बेस्ट ऑप्शन क्योंकि इस वीकएंड एक या दो नहीं बल्कि फिल्में और वेबसीरीज मिलाकर 5 नए आइटम आने वाले हैं.

जून के पहले हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट, दो दिन में रिलीज हो रही 2 वेब सीरीज और 3 फिल्में
OTT Releases In June 2026: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं कौनसी फिल्में?
Social Media
नई दिल्ली:

OTT Releases In June 2026: जून की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नई हलचल भी शुरू हो गई है. खासतौर से ओटोटी व्यूअर्स के लिए तो जून का ये पहला हफ्ता बेहद ही खास होने वाला है. खास इसिलए क्योंकि एंटरटेनमेंट का फुल डोज तैयार है आप तो बस पॉपकॉर्न ले आइए बाकी मामला फिल्म मेकर्स ने सेट कर दिया है. क्योंकि इस वीकएंड आपके पास टाइम कम पड़ जाएगा लेकिन ओटीटी पर एंटरटेनमेंट खत्म नहीं होगा. इस महीने की शुरुआत ही काफी धुंआधार मानी जा रही है क्योंकि पहले ही हफ्ते में काफी प्रीमियम कंटेट रिलीज होने को तैयार है.

जून के पहले हफ्ते रिलीज हो रही 3 फिल्में और 2 वेब सीरीज

अगर आप थियेटर जाने के शौकीन नहीं हैं तो ये वीकएंड आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. क्योंकि अलग अलग ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आपको एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलने वाली हैं. स्टार कास्ट में माधुरी दीक्षित से लेकर करिश्मा कपूर तक का नाम शामिल है. अब बात करें फिल्मों की तो 4 जून को माधुरी दीक्षित और रवि किशन की मां बहन रिलीज हो रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा धुरंधर 2 भी चार जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आप साउथ की फिल्मों के शौकीन हैं तो जी5 पर मोहनलाल, नयनतारा की मलयालम फिल्म पेट्रियट देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: शक्ति कपूर और सतीश शाह कॉलेज के दिनों में एक ही लड़की पर थे फिदा, जानें कौन थी वो जिसके पीछे भिड़ गए थे दोनों

Latest and Breaking News on NDTV

कौनसी वेब सीरीज हो रहीं रिलीज?

फिल्में तो एक तरफ हैं ही लेकिन अगर आप वेब सीरीज देखने के मूड में हैं तो भी आपके हाथ खाली नहीं हैं. क्योंकि 5 जून को सोनी लिव की पॉपुलर सीरीज गुल्लक का पांचवां सीजन स्ट्रीम होने जा रहा है. इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और अब फाइनली ये सीरीज कुछ नए चेहरों के साथ वापसी कर रही है. इस देसी-घरेलू टाइप की वेबसीरीज कि अलावा एक्शन और थ्रिल का तड़का भी है. करिश्मा कपूर ब्राउन नाम से एक वेब सीरीज में नजर आ रही हैं. इस सीरीज में लोलो एक पुलिस इंस्पेक्टपर के रोल में हैं. करिश्मा ने इस तरह का किरदार पहली बार किया और इसमें ढलना उनके लिए भी चैलेंज था अब अगर देखना चाहतें है कि करिश्मा ने किरदार कैसे निभाया को इस सीरीज को आप 5 जून को जी-5 पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पूल साइड मनाया संडे, ब्लैक मोनोकिनी में दिए स्टाइलिश पोज

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Madhuri Dixit, Ranveer Singh, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com