90 के दशक में दीपक तिजोरी बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स की गिनती में आते थे. वहीं उनके नेगेटिव और सपोर्टिंग रोल ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनके आशिकी के बालू और जो जीता वही सिकंदर में शेखर मल्होत्रा के किरदार को काफी पसंद किया गया. फिल्मों में अपनी तकदीर आजमाने के बाद 2003 में दीपक तिजोरी ने अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट की, जिसका नाम उप्स था. इसके बाद फरेब, टॉम, डिक और हैरी जैसी फिल्मों को भी उन्होंने डायरेक्ट किया. लेकिन जो चर्चा में रही वह थी उनकी मैरिडी लाइफ. दरअसल, एक्टर ने फैशन डिजाइनर शिवानी तिजोरी से शादी की, जिनकी एक बेटी समारा तिजोरी हैं.
लेकिन एक्टर की मैरिड लाइफ 2017 में चर्चा में आई. जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्सल में दावा किया गया कि एक्टर को कथित तौर पर उनकी वाइफ ने उनके एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते गोरेगांव वाले घर से निकाल दिया है. इतना ही नहीं शिवानी ने तलाक और मेंटेनेंस भी फाइल किया. रिपोर्ट में कहा गया कि शिवानी तिजोरी ने दीपक को केवल उनके घर में एक कमरा दिया था और नौकरों को उन्हें खाना देने के लिए भी मना किया था. इसके बाद कथित तौर पर दीपक अपने दोस्त के घर पर शिफ्ट हो गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पत्नी के कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद कथित तौर पर दीपक ने दावा किया कि उनकी शादी लीगल नही है. एक्टर को पता चला कि शिवानी ने अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया और इसीलिए वह दीपक की लीगल वाइफ नहीं हैं. हालांकि कपल ने इन दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. लेकिन दीपक की भाभी और एक्ट्रेस कुनिका सदानाह ने रिएक्शन देते हुए कहा, "क्या कोई व्यक्ति 26 साल तक शादीशुदा रहते हुए यह महसूस कर सकता है कि उसकी शादी अमान्य है? मुझे यकीन है कि कोई यह शरारत कर रहा है, हम ऐसी कहानियों से परेशानी नहीं हैं क्योंकि अदालत उनके सामने जो कुछ भी है उसके आधार पर राय लेगी. जाहिर है, कोई व्यक्ति प्रेस में कहानी डाल रहा है ताकि अदालत को पक्षपात हो क्योंकि वे तलाक के लिए अदालत में हैं और उनके गुजारा भत्ते का फैसला किया जाना है."
आगे एक्ट्रेस ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि दीपक को घर से निकाला नहीं गया था और वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर पर रह रहे थे. उन्होंने कहा, "वह वहीं है, वह आंशिक रूप से वहीं रहता है, उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है, इसलिए वह गर्लफ्रेंड के साथ भी रहता है. वह घर में आता-जाता रहता है. वह उसे कैसे बाहर निकाल सकती है, वह उसके बच्चे का पिता है? उसका वहां अपना कमरा है और अगर उसे बाहर निकाल दिया जाता है, तो आपको लगता है कि उसके पास चाबी नहीं है?"
इसके अलावा दीपक तिजोरी की वाइफ शिवानी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा, "दीपक तिजोरी, मेरे 22 साल से ज्यादा के पति और हमारी छोटी बेटी के पिता, ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं और शालीनता, नैतिकता, संवेदनशीलता, संवेदनशीलता और सबसे बढ़कर, हर वैधता के दायरे को लांघ दिया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं