विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2022

पहली ही फिल्म में इस एक्टर ने दी थी शाहरुख को टक्टर, अब है टीवी इंडस्ट्री का बड़ा स्टार 

अपूर्व अग्निहोत्री ने फिल्म परदेश से डेब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म में अपूर्व ने शाहरुख को कड़ी टक्कर दिया था. साल 1997 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी लीड रोल में थे.

पहली ही फिल्म में इस एक्टर ने दी थी शाहरुख को टक्टर, अब है टीवी इंडस्ट्री का बड़ा स्टार 
पहली ही फिल्म में इस एक्टर ने दी थी शाहरुख को टक्टर
नई दिल्ली:

अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) ने फिल्म परदेश (Pardesh) से डेब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म में अपूर्व ने शाहरुख (Shah Rukh Khan) को कड़ी टक्कर दिया था. साल 1997 में रिलीज हुई सुभाष घई (Subhash Ghai) की फिल्म 'परदेस' शाहरुख खान, महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) और अमरीश पुरी लीड रोल में थे. इस फिल्म में अपूर्व महिमा के रईस मंगेतर के रोल में थे. इस फिल्म में वह काफी पसंद किए गए. इसके बाद भी वह कुछ फिल्मों में नजर आए, लेकिन फिल्मों में उनका करियर कुछ खास नहीं चल पाया. बाद में उन्होंने टीवी की रूख किया. 

ohln5j08

अपूर्व की पत्नी हैं शिल्पा सकलानी, जो सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गंगा के रोल में दिखीं थीं. अपूर्व और शिल्पा ने टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया. फिर अचानक ये कपल महीनों टीवी से गायब रहा. दरअसल पुलिस ने अपूर्व और शिल्पा को मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी में पकड़ा था, जहां लोग ड्रग्स भी ले रहे थे. इसके बाद वह काफी चर्चा में रहे. 

c7qdvkb8

 हालांकि अपूर्व और शिल्पा मीडिया के सामने लगातार ड्रग्स नहीं लेने की बात कहते रहे. शिल्पा ने कहा कि 'हम लोग केवल एक पार्टी में शामिल होने गए थे. हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि वो एक रेव पार्टी है.' वहीं अपूर्व ने कहा कि 'हमने खुद से ड्रग्स नहीं लिया और ना ही किसी को ड्रग्स लेते हुए देखा.' बाद में वो 2013 में बिग बॉस में नजर आए थे. वहीं टीवी शो 'बेपनाह' में भी वह नजर आए थे. अपूर्व परदेश, कसूर, हम हो गए आपके जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 
 

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apurva Agnihotri, Apurva Agnihotri Shows, Apurva Agnihotri Movies, Apurva Agnihotri Tv Show, Apurva Agnihotri Latest Tv Show, Apurva Agnihotri Latest Photo, Apurva Agnihotri Film Pardesh, Apurva Agnihotri Wife Shilpa Saklani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com