- रानू मंडल को इन वीडियो ने बनाया सुपरस्टार
- कभी ट्रोल हुईं तो कभी फैन्स ने दिया भरपूर प्यार
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए यह वीडियो
पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) अपने इस टैलेंट को लेकर रातोरात ही सुपरस्टार बन गईं थी. अपने एक वीडियो के चलते रानू मंडल (Ranu Mondal) ने पूरे देश में अपनी दमदार पहचान बना ली. खास बात यह है कि रानू मंडल (Ranu Mondal) अब बॉलीवुड में भी एंट्री चूकी हैं. हालांकि, गाने के साथ-साथ अपने व्यवहार को लेकर भी सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल पूरे साल सुर्खियों में रही हैं. कभी फैन के साथ व्यवहार, तो कभी सज-धज कर रैंप वॉक करते रानू मंडल के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए रहे. इस साल भर के शोहरत के दौरान रानू मंडल को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा. रानू मंडल को 2019 की इंटरनेट सेंसेशन कहना गलत नहीं होगा.
आइए जानते हैं कि केवल कुछ ही महीनों में रानू मंडल (Ranu Mondal) ने किस तरह सुर्खियां बटोरी.
उर्वशी रौतेला ने नए अंदाज से ढाया कहर, इंटरनेट पर छा गया Video
रानू मंडल (Ranu Mondal Video) का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था, इस वीडियो से ही रानू रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं. अपने इस वीडियो में सोशल मीडिया सेंसेशन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाना 'एक प्यार का नगमा है (Ek Pyar Ka Nagma Hai)' गाती नजर आईं थीं. इनकी दिलकश आवाज को सुन खुद हिमेश रेशमिया भी इनके फैन हो गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रानू मंडल (Ranu Mondal) का गाना सुनने के बाद लता मंगेशकर ने उन्हें नकल ना करने की सलाह दी थी. लता मंगेशकर ने कहा था, "अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं." लता मंगेशकर ने ये भी कहा था कि नकल करना सफलता का टिकाऊ साधन नहीं है, जिसको लेकर रानू मंडल (Ranu Mondal Video) फिर से सुर्खियों में आ गईं थी.
ट्रैफिक रोक यह शख्स कर रहा था कुछ ऐसा, तभी ड्राइवर ने चला दिए लात-घूंसे, ऋषि कपूर ने शेयर किया Video
सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं रानू मंडल (Ranu Mondal) ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के साथ अपना पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था.
रानू मंडल (Ranu Mondal) अपने व्यवहार को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आईं. एक फैन के जरिए सेल्फी मांगने पर रानू मंडल भड़क गईं थी और उन्होंने उसे खरी-खोटी सुना दी थी. रानू मंडल (Ranu Mondal Trolls) का ऐसा व्यवहार देख उनके फैन्स काफी हैरान रह गए थे, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था.
Neha Kakkar Video: नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग और डांसिंग से यूं मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा वीडियो
अपने मेकअप और रैंप वॉक को लेकर भी सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल (Ranu Mondal) को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था. लेकिन उनकी मेकअप की तस्वीर बाद में फेक निकली थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं