सलमान खान इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं. उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. वहीं जल्द सलमान खान की भांजी अलीजेह भी बड़े पर्दे पर एक्टिंग करती हुई दिखाई देने वाली हैं. अलीजेह की आने वाली फिल्म का नाम फर्रे हैं. फर्रे 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. ऐसे में चिल्ड्रन्स डे 2023 के मौके पर फिल्म की टीम ने खास बच्चों से बात की. इस दौरान कई बच्चों ने स्कूल एक्जाम में फर्रे चलाने और चीटिंग करने के अनुभवों को शेयर किया.
बच्चों के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में तमाम स्कूली बच्चे अपने फर्रे और चीटिंग के अनुभवों के बारे में बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने एक्जाम में फर्रा छुपाकर चीटिंग की है. इसके अलावा बच्चों ने यह भी बताया है कि उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी क्या है. किसी ने बोला पैसा तो किसी ने पढ़ाई को तवज्जो दी है. इस वीडियो के साथ फर्रे की टीम ने फिल्म का प्रमोशन किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायकर हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि सलमान खान की भांजी अलीजेह जल्द ही फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. बीते दिनों फिल्मा का टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो कि काफी दिलचस्प था. फर्रे का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है, जिन्होंने मशहूर वेब सीरीज जामताड़ा बनाई है. फर्रे में अलीजेह, जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फर्रे 24 नवंबर 2023 को रिलीज की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं