बॉलीवुड की चमक-दमक की दुनिया में हर कोई स्टार बनने आता है, लेकिन शोहरत सबसे भाग्य में नहीं होती. बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हुए, जिन्होंने पहली फिल्म के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की और रातोंरात शोहरत की बुलंदियां भी छू ली, लेकिन बाद की फिल्मों में कोई कमाल नहीं दिखा पाए. ऐसे कई स्टार्स ने बॉलीवुड ही नहीं देश ही छोड़ दिया और विदेश में जाकर बस गए. इनमें से कई सितारे आज अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. आज हम ऐसे ही कुछ स्टार्स की बात कर रहे हैं.
जुगल हंसराज
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मशहूर होने के बाद साल 2000 में जुगल हंसराज ने ‘मोहब्बतें' फिल्म से डेब्यू किया. जुगल के मासूम से चेहरे और उनकी एक्टिंग देख लोग उनके दीवाने हो गए, खासकर लड़कियों में उनका क्रेज काफी ज्यादा था. हालांकि इसके बाद उनकी कोई फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई. बॉलीवुड में असफल होने पर वह अमेरिका शिफ्ट हो गए, जहां वे अपना बिजनेस करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नकुल कपूर
फिल्म ‘तुन से अच्छा कौन है' से स्टार बने नकुल कपूर भी कहा गुम हो गए पता ही नहीं चला. फिल्म के गाने ‘आंख है भरी-भरी' से वह स्टार बन गए थे, लेकिन जल्द ही गायब भी हो गए. बॉलीवुड में वह सफल नहीं हुए तो कनाडा शिफ्ट हो गए और योग की ट्रेनिंग देकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.
पूरब कोहली
फिल्म रॉकऑन फेम पूरब कोहली भी बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाए और विदेश का रुख कर लिया. फिल्मों में असफल करियर के बाद वह लंदन चले गए और वहीं सेटल हो गए.
आर्यन वैद
चाहत एक नशा, घुटन और सौदा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके आर्यन वैद ने रियालिटी शो बिग बॉस से काफी पॉपुलेरिटी हासिल की. लेकिन करियर फ्लॉप साबित होने के बाद वह शो बिज से दूर हो गए और एक अमेरिकी महिला से शादी करके वहीं सेटर हो गए.
साउथ के दम पर, खान्स का स्टारडम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं