हिंदी सिनेमा के 'डिस्को डांसर' कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने 1980 और 90 के दशक में बेहिसाब पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने अक्सर बॉलीवुड हीरो की इंडस्ट्री की स्टीरियोटिपिकल इमेज को चुनौती दी. ट्रेडिशनल ढांचे में फिट न बैठने के बावजूद मिथुन एक भरोसेमंद स्टार बन गए. इनकी फिल्में कई सिंगल-स्क्रीन थियेटरों, खासकर बिहार जैसे क्षेत्रों के लिए लाइफ लाइन बन गईं. डिजिटल कमेंट्री पॉडकास्ट के एक हालिया एपिसोड में बिहार के सबसे पुराने थियेटरों में से एक, रूपबानी सिनेमा के मालिक, विशेक चौहान ने बताया कि कैसे मिथुन के स्टारडम ने मुश्किल समय में भी उनके बिजनेस को बचाए रखा.
फैन्स बिग बी से ऊपर रखते थे मिथुन चक्रवर्ती को
विशेक ने कहा, “मिथुन एक लीजेंड हैं चाहे कोई कुछ भी कहे. एक समय था जब वो हमें हर महीने दो फिल्में देते थे. मिथुन की हर फिल्म 100% दर्शकों के साथ रिलीज होती थी. हमें पता था कि अगर उनकी फिल्म होगी तो हफ्ता अच्छा रहेगा. मिथुन चक्रवर्ती ने सिंगल स्क्रीन को संभाला था जब बॉलीवुड धीरे-धीरे अपने एलीटिस्ट दौर में जा रहा था. 85-90 के बीच एक दौर था जब मिथुन चक्रवर्ती टॉप पर थे. कभी-कभी लोग उन्हें अमिताभ बच्चन से भी ऊपर रखते थे. क्योंकि मिथुन इतने बड़े हो गए और इतनी सारी हिट फिल्में दी हैं तो उन्होंने भी उस तरह का स्टारडम देखा है.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विशेक ने मिथुन की फिल्मों के पीछे के अनोखे बिजनेस मॉडल पर भी बात की. खासतौर से ऊटी में शूट की गई और अक्सर राजीव बब्बर की प्रोड्यूस की गई ये फिल्में कम बजट की थीं, लेकिन फायदेमंद रहीं. उन्होंने बताया कि मिथुन पर डे ₹1 लाख लेते थे लेकिन शूटिंग ऊटी में ही होनी थी. क्रू उनके मोनार्क होटल में ठहरता था. फिल्म ऊटी के थियेटर मालिकों तक पहुंचती थी.
वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट ?
मिथुन ने हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी और कोर्ट रूम ड्रामा 'श्रीमान बनाम श्रीमती' में काम किया, जो इस साल मई में रिलीज हुई थी. वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' में भी नजर आएंगे, जो 5 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं