बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) बीते चार दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. आज भी मिथुन चक्रवर्ती फिल्मों और छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं. मिथुन (Mithun Chakraborty Career) ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट तो कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं. मिथुन ने अपने फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और 30 से ज्यादा बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दी हैं. बावजूद इसके मिथुन की झोली में फिल्में और पैसों की कमी नहीं हैं.
पहली फिल्म से मिला नेशनल अवार्ड
मिथुन ने 270 फिल्मों में से 180 सुपर फ्लॉप फिल्में दी हैं, जिसमें बैक टू बैक 33 फिल्में शामिल हैं. बावजूद इसके मिथुन सुपरस्टार कहलाते हैं. मिथुन एक एक्टर होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं और उनका नाम 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज है. मिथुन ने साल 1989 में लगातार 19 फिल्में की थी. मिथुन का यह रिकॉर्ड आज तक बरकरार है. मिथुन ने फिल्म 'मृगया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म से एक्टर को नेशनल अवार्ड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी जगह मिल गई. वहीं, फिल्म 'डिस्को डांसर' की हिट के बाद मिथुन का नाम बडे़-बड़े स्टार्स की जुबां पर रट गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
90 के दशक में ढह गया स्टारडम
80 के दशक में मिथुन दा का दौर था, लेकिन 90 के दशक में बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों ने मिथुन के स्टारडम पर बड़ा बट्टा लगा दिया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड मिथुन के नाम है. मिथुन के बाद एक्टर जितेंद्र के नाम फ्लॉप फिल्म देने का रिकॉर्ड दर्ज है. मिथुन ने इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी. मिथुन ने अपने फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा हिट फिल्में भी दी हैं. इसमें 9 ब्लॉकबस्टर और 9 सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. मिथुन ने बड़े से लेकर छोटे बजट तक की फिल्में की हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन ने इतनी सारी फिल्में कर खूब नोट कमाए हैं. चुनावी हलफनामे की मानें तो एक्टर की संपत्ति 101 करोड़ रुपये आंकी गई है. मिथुन के कार कलेक्शन में इनोवा, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, वॉक्सवैगन समेत कई कार शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं