गदर टू रिलीज होने के बाद लोग तारा सिंह के फिर उसी एग्रेशन को महसूस कर रहे हैं जो पहली गदर में दिखाई दिया था. तारा और सकीना की वही अंडरस्टैंडिंग केमेस्ट्री और एक नई कहानी का दर्शक भरपूर मजा ले रहे हैं. हालांकि कुछ ऐसे किरदार भी हैं जो पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्म में नजर नहीं आई. और, कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो पहली गदर में तो दिखे लेकिन इसका पार्ट टू देखने के लिए दुनिया में ही नहीं रहे. इस फेहरिस्त में अमरीश पुरी का नाम भी शामिल है जो पहली गदर में सकीना के अब्बा अशरफ अली के दमदार किरदार में दिखे थे.
साथ छोड़ गए ये सितारे
गदर वन में सनी देओल यानी कि तारा सिंह के साथी दरमियान सिंह का रोल अदा करने वाले विवेक शाक्य अब इस दुनिया में नहीं है. इदरीस की भूमिका में दिखे मिथिलेश भी सालभर पहले दुनिया से कूच कर चुके हैं. फिल्म में तारा सिंह के पिता बने मास्टर सिंह भी अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने साल 2015 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. और अमरीष पुरी का जिक्र तो हम पहले ही कर चुके हैं. तारा सिंह की पत्नी बनी सकीना के अब्बा अमरीष पुरी इस फिल्म में बहुत दमदार किरदार में थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब ऐसे नजर आते हैं ये सितारे
इस फिल्म में सनी देओल बतौर तारा सिंह और अमीषा पटेल बतौर सकीना लीड रोल में थीं. गदर वन से गदर टू के बीच दो दशक जरूर गुजरे हैं लेकिन ये सितारे अब भी उतने ही फिट और चार्मिंग नजर आते हैं. गदर वन में बेटे चरणजीत का रोल निभाने वाले मास्टर उत्कर्ष शर्मा अब काफी हैंडसम हो चुके हैं. सकीना की अम्मी बनी लिलिट दुबे भी उतनी ही फिट दिखाई देती हैं. उनके अलावा इशरत अली, विश्वजीत प्रधान, मुश्ताक खान, डॉली बिंद्रा, अभय भार्गव, श्वेता शिंदे, कनिका शिवपुरी, मालविका शिवपुरी, मधुमालती कपूर, अमिता खोपाकर, टॉनी मीरचंदानी, समर जय सिंह, प्रतीमा खन्ना के लुक में थोड़ा बहुत बदलाव जरूर आया है.
Jet Set Go: रणबीर कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सोनू सूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं