विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2021

KGF स्टार यश के साथ सेल्फी लेने के लिए यूं हुई धक्का-मुक्की, लोग बोले- इसे कहते हैं फैन फॉलोइंग...

इस वीडियो में फैन्स केजीएफ स्टार यश के साथ फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

KGF स्टार यश के साथ सेल्फी लेने के लिए यूं हुई धक्का-मुक्की, लोग बोले- इसे कहते हैं फैन फॉलोइंग...
केजीएफ स्टार यश का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

फिल्म ‘केजीएफ' के हिट होने के बाद साउथ स्टार यश की पॉपुलैरिटी अलग लेवल पर ही पहुंच गई है. जिस तरह से ‘केजीएफ' ने पूरी दुनिया में धूम मचाई थी, उसी तरह अब यश हर जगह अपनी अपीयरेंस से धूम मचा रहे हैं. इस फिल्म के बाद यश की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है, जो उनकी एक झलक पाने को बेताब रहती है. इस बात का सबूत एक वीडियो है, जिसे आपके लिए हम लेकर आए हैं. इस वीडियो में फैन्स यश के साथ फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को विरल भयानी के पेज बॉलीवुड पैप से शेयर किया गया है, जिसमें यह नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यश चारों तरफ अपने फैन्स से घिरे हैं और लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने को बेताब हैं. हालांकि इस भीड़ में भी यश बड़े ही पेशेंस के साथ फैन्स के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं. इस दौरान यश के साथ उनके बॉडीगार्ड भी नजर आए, लेकिन वे भी फैन्स को रोकने में नाकाम रहे. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, इसे कहते हैं सुपरस्टार और फैन बेस', तो एक एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘रॉकी भाई के आगे सभी बॉलीवुड हीरो फेल हैं' गौरतलब है कि जल्द ही यश को ‘केजीएफ चैप्टर 2' में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग चल रही है. इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी दिखाई देने वाली हैं.

ये भी देखें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash, KGF Actor Yash, Yash Video, Yash With Fans, Yash New Video, Yash Instagram, Yash Latest Video, KGF Rocky Bhai, Kgf Chapter 2, Yash Photo, KGF Actor Yash Viral Video, South Star Yash Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com