- 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- आदर्श गौरव की एक्टिंग के आगे फीके पड़े प्रियंका और राजकुमार
- अमीरी-गरीबी की अंतर जाहिर करती है फिल्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और आदर्श गौरव (Adarsh Gaurav) की अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें आदर्श गौरव अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतते नजर आ रहे हैं. खास बात तो यह है कि आदर्श गौरव की एक्टिंग के आगे प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव भी फीके पड़ते नजर आ रहे हैं. 'द व्हाइट टाइगर' का यह ट्रेलर फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और उनके कमेंट्स को देखकर कहा जा सकता है कि वह द व्हाइट टाइगर की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) के इस ट्रेलर में भारत में लोगों के संघर्ष को भी दिखाया गया है. 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) के इस ट्रेलर में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा तो दमदार हैं हीं, लेकिन आदर्श गौरव का किरदार फिल्म में अलग ही सबका ध्यान खींच रहा है. ट्रेलर में नजर आ रहा है कि कैसे आदर्श गौरव ने एक नौकर से खुद को रईस आदमी बनाया. इस ट्रेलर को देख फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म में न केवल आदर्श गौरव की एक्टिंग बल्कि उनके डायलॉग्स भी काफी जबरदस्त हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिंकी मैडम का किरदार निभाती दिखाई देंगी. वहीं, एक्टर आदर्श गौरव फिल्म में बलराम हलवाई का किरदार अदा करते दिखाई देंगे. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से द व्हाइट टाइगर का फर्स्ट लुक साझा करते हुए बताया था कि वह खुद भी आदर्श गौरव की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस हुईं. बता दें कि द व्हाइट टाइगर फिल्म रामिन बहरानी द्वारा डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखी गई है. फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं