विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

Thappad Box Office Collection Day 5: तापसी की 'थप्पड़' ने 5वें दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, किया इतना कलेक्शन

Thappad Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़ (Thappad)' ने पांचवें दिन कमाए इतने करोड़.

Thappad Box Office Collection Day 5: तापसी की 'थप्पड़' ने 5वें दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, किया इतना कलेक्शन
Thappad Box Office Collection Day 5: तापसी पन्नू की फिल्म की पांचवें दिन ऐसी रही कमाई
  • तापसी पन्नू की फिल्म हुई रिलीज
  • फिल्म ने पांच दिनों में किया इतना कलेक्शन
  • फिल्म ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Thappad Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़ (Thappad)' को रिलीज हुए पूरे पांच दिन हो गए हैं. हालांकि, फिर भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिल रही है. घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाओं पर बनीं इस फिल्म का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. हालांकि, तापसी की यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. वहीं, फिल्म 'थप्पड़ (Thappad Collection)' की कहानी तो काफी बेहतरीन है, लेकिन फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. कमाई के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'थप्पड़' ने बीत दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की.

बॉलीवुड डायरेक्टर ने कोरोना वायरस पर किया Tweet, बोले- सोचा नहीं था मौत भी मेड इन चाइना...

बता दें, तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़' ने सोमवार को 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस हिसाब से 'थप्पड़ (Thappad Collection)' ने इन चार दिनों में फिल्म 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, इसके अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं. फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी खराब रही है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना लेगी. तापसी पन्नू की 'थप्पड़ (Thappad)' को फिल्म समीक्षक काफी पसंद कर रहे हैं. 

सलमान खान की फिल्म 'राधे' के साथ टकराव पर बोले अक्षय कुमार- पहली बार थोड़े ही टकरा रहा हूं...

वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म अमृता (तापसी पन्‍नू Taapsee Pannu) और उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) की जिंदगी पर आधारित है. जहां, अमृता एक गृहणी हैं, वहीं, विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं. लेकिन इन दोनों की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक 'थप्पड़' मार देता हैं. इसस हादसे से अमृता का आत्‍म-सम्‍मान चोटिल हो जाता है. वह कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है. इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thappad Box Office Collection Day 5, Thappad Collection, Thappad Total Collection, Taapsee Pannu Film, Taapsee Pannu Film Gets Bumper Opening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com