विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

Thappad Box Office Collection Day 3: तापसी पन्नू की 'थप्पड़' ने तीसरे दिन किया धांसू कलेक्शन, कमा डाले इतने करोड़

Thappad Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़ (Thappad)' ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़.

Thappad Box Office Collection Day 3: तापसी पन्नू की 'थप्पड़' ने तीसरे दिन किया धांसू कलेक्शन, कमा डाले इतने करोड़
Thappad Box Office Collection Day 3: तापसी पन्नू की फिल्म की तीसरे दिन ऐसी रही कमाई
  • तापसी पन्नू की फिल्म हुई रिलीज
  • फिल्म 'थप्पड़' ने किया इतना कलेक्शन
  • फिल्म ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Thappad Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़ (Thappad)' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं. घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाओं पर बनीं इस फिल्म का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में तापसी की 'थप्पड़ (Thappad Collection)' को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म की कहानी तो काफी बेहतरीन है, साथ ही इस फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक तापसी की फिल्म ने रविवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 

धर्मेंद्र ने पोस्ट किया नया Video, बोले- 'क्या लेकर आए थे, क्या लेकर जाओगे, फकीर हो जाओ धरम...'


वहीं, फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़ (Thappad Collection)' ने पहले दिन 3.07 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, इसके अभी कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं. हालांकि, फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी खराब रही है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना लेगी. तापसी पन्नू की 'थप्पड़ (Thappad)' को फिल्म समीक्षक काफी पसंद कर रहे हैं. 

इलियाना डी'क्रूज बिकिनी में समुद्र किनारे यूं टहलती आईं नजर, वायरल हो रही हैं Photos


वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म अमृता (तापसी पन्‍नू Taapsee Pannu) और उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) की जिंदगी पर आधारित है. जहां, अमृता एक गृहणी हैं, वहीं, विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं. लेकिन इन दोनों की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक 'थप्पड़' मार देता हैं. इसस हादसे से अमृता का आत्‍म-सम्‍मान चोटिल हो जाता है. वह कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है. इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thappad Box Office Collection Day 3, Thappad Collection, Thappad First Day Collection, Taapsee Pannu Film, Taapsee Pannu Film Gets Bumper Opening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com