विज्ञापन

सीएम हों तो थलापति विजय जैसे, 23 जुलाई को 30 देशों में बजने जा रहा डंका, हर फैन तक Jana Nayagan पहुंचाने को तैयार प्रोड्यूसर

सीएम हों तो विजय जैसे. इस खबर को पढ़ने के बाद यही कहेंगे. वैसे भी उनकी फिल्म Jana Nayagan की रिलीज को गिनती के दिन बचे हैं. 23 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज से ठीक पहले थलापति विजय की फिल्म Jana Nayagan (जन नेता) एक बार फिर सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार है.

सीएम हों तो थलापति विजय जैसे, 23 जुलाई को 30 देशों में बजने जा रहा डंका, हर फैन तक Jana Nayagan पहुंचाने को तैयार प्रोड्यूसर
23 जुलाई को 30 देशों में बजेगा सीएम विजय का डंका, Jana Nayagan होगी रिलीज
Instagram
नई दिल्ली:

सीएम हों तो विजय जैसे. इस खबर को पढ़ने के बाद यही कहेंगे. वैसे भी उनकी फिल्म Jana Nayagan की रिलीज को गिनती के दिन बचे हैं. 23 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज से ठीक पहले थलापति विजय की फिल्म Jana Nayagan (जन नेता) एक बार फिर सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार है. एक्टर से मुख्यमंत्री बने विजय की यह आखिरी फिल्म अब एक जन-आंदोलन बन चुकी है. दुनिया भर में करोड़ों फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायणन ने फिल्म के भारी-भरकम रिलीज प्लान और भावनात्मक महत्व पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि टीम हर संभव कोशिश कर रही है ताकि फिल्म दुनिया के हर कोने तक पहुंचे.

प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायणन का बयान

Jana Nayagan के प्रोड्यूसर नारायणन ने कहा, 'हम फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. यह 30 से ज्यादा देशों में आएगी. हमारा उद्देश्य है कि हर थलापति सर के फैन और 'जन नायक' के दर्शक जहां भी हों, फिल्म उन तक जरूर पहुंचे. हम थिएटर्स में और ज्यादा स्क्रीन्स जोड़ रहे हैं. भारत के अलावा लगभग सभी शहरों में और 30 से ज्यादा देशों में ग्लोबल रिलीज होगी. हम दुनिया भर में 7000 से 8000 स्क्रीन्स के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं.'

यह रिलीज स्केल भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े थिएट्रिकल रिलीज में से एक होगा. एग्जिबिटर्स लगातार स्क्रीन्स बढ़ा रहे हैं और एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. 

यह भी पढ़ें: The Odyssey Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई द ओडिसी, जानें कैसी है क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलेंड और मैट डेमन की फिल्म

विजय का व्यक्तित्व और प्रोफेशनलिज्म

प्रोड्यूसर ने विजय के साथ अपने फिल्मी सफर के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, 'जितना मैं जानता हूं...मैं विजय सर के साथ घूमा हूं. उनका वैल्यू सिस्टम बहुत मजबूत है, चाहे वे जो भी कर रहे हों. उनमें कमिटमेंट और डेडिकेशन है. जो लोग उनकी प्रशासनिक कार्यशैली को ट्रैक करते हैं, वे उनकी विनम्रता, सादगी और काम के प्रति अप्रोच से वाकिफ हैं. फिल्म हो या अब प्रशासन, उनका तरीका लोगों के करीब उन्हें ले जाता है. उनके व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आया है.'

यह बयान विजय के करियर के दो महत्वपूर्ण पड़ावों, सिनेमा और राजनीति, को जोड़ता है. थलापति विजय ने 30 साल से ज्यादा के फिल्मी सफर में 'घिल्लि', 'मर्सल', 'सरकार', 'लियो' और 'वरिसु' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. अब वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन फैंस उनकी आखिरी फिल्म को लेकर भावुक हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले ही वीकेंड में 500 करोड़ क्लब में दस्तक दे सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Jana Nayagan, Thalapathy Vijay Last Movie, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com