विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2023

लंबे-चौड़े और हैंडसम हैं तब्बू के भतीजे फतेह रंधावा, फराह नाज के बेटे को देख फैंस रह गए दंग, बोले- ये करेगा धमाका !

ब्बू की बहन का नाम फराह नाज है, जो खुद भी एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपको तब्बू के भतीजे यानी फराह नाज के बेटे फतेह रंधावा से मिलाने जा रहे हैं. 

लंबे-चौड़े और हैंडसम हैं तब्बू के भतीजे फतेह रंधावा, फराह नाज के बेटे को देख फैंस रह गए दंग, बोले- ये करेगा धमाका !
बहुत हैंडसम हैं तब्बू के भतीजे फतेह
नई दिल्ली:

तब्बू 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं. तब्बू ने 90's की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस आज के समय की भी सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं. तब्बू ने बीते कुछ समय में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उन्होंने अपना नाम इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में भी शामिल कर लिया है. बहुत लोगों को पता नहीं है कि तब्बू की एक बड़ी बहन भी हैं. तब्बू की बहन का नाम फराह नाज है, जो खुद भी एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपको तब्बू के भतीजे यानी फराह नाज के बेटे फतेह रंधावा से मिलाने जा रहे हैं. 

बता दें, तब्बू के भतीजे फतेह रंधावा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अक्सर यहां अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए देखे जाते हैं. फतेह को एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो भी करते हैं. बीच में खबर आई थी कि करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोस्ताना 2' में फतेह को लॉन्च कर सकते हैं. फतेह रंधावा फराज नाज और बिंदु दारा सिंह के बेटे और दारा सिंह के पोते हैं. पर्सनालिटी में फतेह बिलकुल अपने दादाजी से कम नहीं हैं. वहीं उन्हें देखकर लोग कहने लगे हैं कि फतेह बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार हो सकते हैं.

jj9t0uao

0htnqsu8

 करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फतेह में बहुत पोटेंशियल नजर आता है. वे भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह बॉलीवुड के अगले स्टार बन सकते हैं. गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को करण जौहर ने ही अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लॉन्च किया था. वहीं तब्बू के भतीजे और फराह नाज के बेटे होने की वजह से लोगों की उनसे उम्मीदें भी बहुत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tabu Nephew, Tabu Nephew Photo, Farah Naaz Son, Fateh Randhawa Photo, Farah Naaz Vindu Dara Singh Son, Fateh Randhawa Instagram, Fateh Randhawa Dostana 2, Who Is Tabu Nephew, Tabu Nephew Fateh Randhawa Photo, Farah Naaz Son Fateh Randhawa, Dara Singh Grandson Photo, Dara Singh Grandson Fateh Randhawa, Fateh Randhawa Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com